{"_id":"671ab380e079a7dbe70005f4","slug":"wife-and-her-brother-beat-up-her-husband-outside-the-court-premises-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-124532-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कोर्ट परिसर के बाहर पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कोर्ट परिसर के बाहर पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति को पीटा
विज्ञापन
पीलीभीत। भरण पोषण के मुकदमे की तिथि पर कोर्ट परिसर के बाहर पहुंचे पति को पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पीट दिया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी बनवारी लाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि छह जून 2024 को वह अपने भरण पोषण के मुकदमे की तिथि पर न्यायालय आया था। आरोप है कि न्यायालय परिसर के बाहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर निवासी उसकी पत्नी सरोज व उसका भाई जय सिंह उर्फ जैकी ने घेर लिया और भरण पोषण की संपूर्ण धनराशि देने का दबाव बनाने लगे।
आरोप है कि असमर्थता जताने पर उसके साथ पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबे पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कराया। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।