{"_id":"655e40bc9ddf8e064b091f4b","slug":"when-ultrasound-was-not-done-at-the-said-centre-the-doctor-refused-to-prescribe-medicine-pilibhit-news-c-121-1-pbt1007-8015-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बताए सेंटर पर नहीं कराया अल्ट्रासाउंड तो डॉक्टर ने दवा लिखने से किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बताए सेंटर पर नहीं कराया अल्ट्रासाउंड तो डॉक्टर ने दवा लिखने से किया इन्कार
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला महिला चिकित्सालय की एक महिला डॉक्टर पर उनके बताए सेंटर से अल्ट्रासाउंड न कराने पर पीड़ित महिला को दवा न लिखने का आरोप लगा है। पीड़िता ने डीएम से शिकायत कर बताया कि डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता कर ओपीडी से भगा दिया। डीएम ने इस मामले में सीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद विभागीय अफसरों ने डाक्टर को नोटिस देकर जांच शुरू कर दी है।
शहर निवासी मीना और स्वाति ने डीएम को दी शिकायत में कहा है कि वह जिला महिला चिकित्सालय में दिखाने गईं थीं। महिला डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड की जांच लिख दी। कहा कि सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर से ही अल्ट्रासाउंड कराकर लाओ, तभी दवा लिखी जाएगी। डॉक्टर का पर्चा लेकर वह सत्यम से न कराकर गौहनियां चौराहे के नजदीक एक अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त सेंटर से जांच करवा लाई।
आरोप है कि जब वह अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लेकर गई तो डाक्टर भड़क गईं। बोलीं इस सेंटर की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट यहां नहीं चलती। आरोप है कि डॉक्टर ने जबरदस्ती दूसरा अल्ट्रासाउंड कराने का दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि उसने डॉक्टर से कहा कि अगर रिपोर्ट गलत है तो वहां के डॉक्टर से बात कर लो। इस पर डॉक्टर भड़क गईं और अपशब्द कहते हुए उन्हें अपमानित किया।
विज्ञापन
पीड़िता ने कहा कि घटना के बाद वह सीएमएस के पास गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने बताया कि डॉक्टर ने जब से यहां काम संभाला है तब से इनकी मनमानी जारी है। उनके बताए सेंटर से अलग अगर कोई अल्ट्रासाउंड कराता है तो उसको दवा नहीं लिखी जाती है। इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। डीएम ने इस मामले में सीएमओ को जांच कराने के आदेश दिए हैं।
मामले की जानकारी सीएमओ पीलीभीत से ली है। उन्होंने बताया कि संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जांच और स्पष्टीकरण के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो अभी हमने नहीं देखा है।-पुष्पा पंत, एडी हेल्थ, बरेली