फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When the in-laws stopped him from entering the house, he cut off the vein of his hand.

Pilibhit News: ससुराल वालों ने घर में घुसने से रोका तो काट ली हाथ की नस

Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
When the in-laws stopped him from entering the house, he cut off the vein of his hand.
थाने में हुआ समझौता, विवाहिता को घर ले गए ससुराल वाले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। प्रेम विवाह करने के बाद विवाहिता जब ससुराल पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। इससे क्षुब्ध होकर विवाहिता ने हाथ की नस काट ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीएचसी में विवाहिता का इलाज कराया गया। शाम को थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया। ससुराल वाले विवाहिता को घर ले गए।
मामला कस्बे के कच्ची हवेली मोहल्ले का है। यहां के एक युवक ने पीलीभीत शहर की लड़की से कुछ समय पहले प्रेम-प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज की थी। युवक के परिजन रिश्ते का लगातार विरोध कर रहे थे। शादी के बाद ससुराल वालों ने दोनों से कोई संबंध नहीं रखा। जिस पर युवक पत्नी को लेकर किराये के मकान में रहने लगा। रविवार शाम करीब छह बजे विवाहिता अपनी ससुराल पहुंची। यहां काफी देर तक दरवाजा खटखटाती रही। जब ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला, तब विवाहिता ने दरवाजे पर ही अपनी कलाई की नस काट ली।
विज्ञापन

घर के बाहर चबूतरे पर विवाहिता की कलाई से खून निकलने लगा। वह बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया है जानकारी मिलने पर वह स्वयं मौके पर गए थे। उपचार के बाद थाने में विवाहिता व ससुराल को बुलाया गया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। जिसके बाद विवाहिता अपनी ससुराल चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed