{"_id":"6679597faf56c9f99b061642","slug":"when-the-guide-was-questioned-for-uncontrolled-speed-in-the-forest-he-was-beaten-up-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-118381-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जंगल में अनियंत्रित गति को लेकर टोका तो गाइड को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जंगल में अनियंत्रित गति को लेकर टोका तो गाइड को पीटा
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल भ्रमण के दौरान अनियंत्रित गति में दौड़ा रहे सफारी वाहन की गति धीमी करने की बात कहने से नाराज चालक ने नेहरू पार्क पहुंचने केे बाद गाइड को बुरी तरह पीटा। आरोप है कि सफारी वाहन से टक्कर भी मार दी, जिससे गाइड घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव जौनापुरी के मजरा तुर्कपुरी निवासी दशरथ ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह पीलीभीत टाइगर रिजर्व में टूरिस्ट गाइड है। रोजाना की तरह सुबह की शिफ्ट में शहर के नेहरू पार्क से सैलानियों को जंगल सफारी कराने के लिए गया था।
आरोप है कि सफारी के दौरान वाहन चालक देवीपुर निवासी दशरथ पुत्र ओम प्रकाश जंगल के नियमों को तोड़कर वाहन को अनियंत्रित गति से चलाने लगा। मना करने पर चालक नहीं माना। आरोप है कि जंगल से लौटने के बाद नेहरू पार्क पहुंचकर चालक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों के बीच-बचाव करने के बाद वह अलग जाकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि गुस्साए चालक ने जिप्सी से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी चालक जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। तहरीर में जिप्सी नंबर का भी जिक्र किया गया है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।