{"_id":"66a6c6a3ef0a750c400c16e4","slug":"when-the-excise-team-raided-and-caught-him-the-villager-drank-poisonous-substance-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-120168-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आबकारी टीम ने छापा मारकर पकड़ा तो ग्रामीण ने पी लिया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आबकारी टीम ने छापा मारकर पकड़ा तो ग्रामीण ने पी लिया विषाक्त पदार्थ
विज्ञापन
कलीनगर (पीलीभीत)। अवैध शराब बनाने की सूचना पर रविवार सुबह आबकारी टीम ने छापा मारकर एक ग्रामीण के पास से 14 लीटर शराब बरामद की। इस बीच उक्त व्यक्ति ने पास में रखा विषैला पदार्थ पी लिया। जिसको देखकर हड़कंप मच गया। आनन फानन में ग्रामीण को पूरनपुर सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत में सुधार है।
माधोटांडा क्षेत्र के गांव दोदपुर में रविवार सुबह सूचना के बाद आबकारी टीम ने थाना पुलिस के साथ एक खेत में छापा मारा। मौके पर गांव निवासी इंद्रजीत मौजूद मिला। उसके पास से 14 लीटर कच्ची शराब भी बरामद हुई। टीम बरामद शराब के साथ आरोपी को पकड़कर वाहन में बैठाने लगी। इस दौरान इंद्रजीत ने चकमा दिया और टीम के सामने ही विषाक्त पदार्थ पी लिया।
आनन फानन में पुलिसकर्मी उसे लेकर पूरनपुर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। इधर यह भी चर्चा है कि दो साल पूर्व भी उक्त व्यक्ति ने छापे के दौरान ऐसे ही विषाक्त पदार्थ पी लिया था।
विज्ञापन
एसओ अचल कुमार ने बताया कि विषाक्त पदार्थ पीने वाले आरोपी की हालत ठीक है।