{"_id":"66ac0e33c7cea5e8b4039ff7","slug":"when-the-dowry-demand-was-not-met-the-married-woman-was-given-triple-talaq-and-thrown-out-of-the-house-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120353-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई की गई और समझाने के लिए पहुंचे माता-पिता को गालियां देकर भगा दिया गया। बाद में विवाहिता को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
गांव ढका जमीमा पूरनपुर निवासी जूबी ने पुलिस से शिकायत कर कहा कि 12 जून 2021 को उसका निकाह पूरनपुर देहात के मोहल्ला नूरीनगर निवासी नूर हसन से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद ससुराल वाले पति को कारोबार कराने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
मांग पूरी होने में असमर्थता जताने पर उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोप है कि उसका पति मोबाइल पर अन्य युवतियों से बातें करता है। इसका विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ देने की धमकी दी गई। दहेज की मांग को लेकर 26 जुलाई को उसके माता-पिता ससुरालियों को समझाने के लिए उसकी ससुराल आए।
विज्ञापन
आरोप है कि तब ससुरालियों ने उसके माता-पिता को भी गालियां देकर घर से भगा दिया। आरोप है कि बाद में उसके पति ने तीन तलाक देकर उसे भी घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।