फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   When asked to increase the load, the contract electricity worker broke his teeth.

लोड बढ़वाने को कहा तो संविदा बिजली कर्मचारी के दांत तोड़े

Wed, 29 Jun 2022 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
When asked to increase the load, the contract electricity worker broke his teeth.
पूरनपुर। संविदा बिजली कर्मचारी ने उपभोक्ता से लोड बढ़वाने को कहा तो तीन लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और दांत तोड़ दिए। कैंप में पहुंचे लाइनमैन ने घटना की जानकारी जेई को दी। सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस को आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव खांडेपुर में मंगलवार को हुई। पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ प्रवीण कनौजिया ने बताया कि गांव खांडेपुर में मंगलवार को शिविर लगाया गया था। बकाया जमा न करने वाले बाकीदारों को कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई। इस पर गांव निवासी एक उपभोक्ता ने शिविर में पहुंचकर बकाया जमा की।
विज्ञापन

संविदा लाइनमैन इकबाल ने उपभोक्ता के घर पहुंचकर बिजली कनेक्शन की क्षमता से अधिक लोड पर उपभोक्ता से क्षमता बढ़वाने को कहा। आरोप है कि इस पर उपभोक्ता ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर जमकर उसकी लात, घूसों से पिटाई कर दी। उसे दौड़ाकर पीटा। पिटाई कर उसके दांत तोड़ दिए गए। लाइनमैन से शिविर में पहुंचकर इसकी जानकारी जेई मनोज कुमार को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीओ भी मौके पर जा धमके। एसडीओ प्रवीण कनौजिया ने बताया कि लाइमैन की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ सेहरामऊ उत्तरी पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed