{"_id":"5e57fb438ebc3ef3b42ef7be","slug":"wheat-purchase-under-cctv-surveillance-pilibhit-news-bly397605120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार सख्त, सीसीटीवी की निगरानी में होगी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार सख्त, सीसीटीवी की निगरानी में होगी गेहूं खरीद
विज्ञापन
पीलीभीत। धान खरीद में हुए घोटोलों से सबक लेते हुए इस बार शासन ने गेहूं खरीद में हर तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। एक अप्रैल से होने वाली गेहूं खरीद इस बार सीसीटीवी की निगरानी में होगी। सभी मंडी स्थलों पर कैमरे लगाए जाएंगे।
पीलीभीत समेत अन्य जनपदों में धान खरीद में हुए घोटोलों से सबक लेते हुए शासन ने गेहूं खरीद को लेकर सख्त दिशा निर्देेश दिए हैं। क्रय केंद्रों पर होने वाली गेहूं खरीद में बिचौलियों की भूमिका का मामला संज्ञान में आने पर शासन ने बिचौलियों को चिह्नित करने के पहले ही निर्देश जारी कर दिए थे। उन अफसरों पर भी निगाह रखने की बात कही, जो बिचौलियों से सांठगांठ में अपनी भूमिका निभाते हैं।
गेहूं क्रय केंद्रों के निर्धारण का कार्य भी लगभग अंतिम चरण में हैं। विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में क्रय केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। इससे पहले ही शासन ने गेहूं खरीद सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराने के आदेश दिए हैं, ताकि समय रहते इंतजाम किए जा सकें। ये कैमरे मंडी के उस शेड में लगाए जाएंगे, जहां क्रय केंद्र होंगे। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मंडी में गेहूं की आवक पर पूरी नजर रखी जाएगी। मंडी गेट और क्रय केंद्रों पर आवक का मिलान कराया जाएगा। डिप्टी आरएमओ अविनाश झा ने बताया कि मुताबिक मंडी समिति पीलीभीत, पूरनपुर और बीसलपुर में छह-छह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।