{"_id":"67d7207ed52b185466018479","slug":"wheat-procurement-starts-today-preparations-complete-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-132466-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गेहूं खरीद आज से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गेहूं खरीद आज से, तैयारियां पूरी
Mon, 17 Mar 2025 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में 138 केंद्रों पर सोमवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभागीय अधिकारियों ने केंद्रों पर पहुंचकर तैयारियां परखीं। तय मानक के अनुसार खरीद करने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं। 15 हजार किसानों का पंजीकरण हो चुका है।
वर्ष 2025-26 में गेहूं खरीद के लिए जिले में 138 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2475 रुपये निर्धारित है। वहीं बाजार मूल्य पांच से छह सौ रुपये अधिक है। क्रय केंद्रों में खाद्य विभाग के 29, पीसीएफ के 28, यूपीएसएस के 28, पीसीयू के 33, नैफेड के चार, एनसीसीएफ के चार और भारतीय खाद्य निगम के 12 केंद्र खोले गए हैं। पहले एक मार्च से शुरू होने वाली गेहूं खरीद को स्थगित कर दिया गया था। अब शासन के निर्देश पर सोमवार से खरीद की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंडी समिति के क्रय केंद्रों पर बोर्ड-बैनर लगवा दिए गए। डिप्टी आरएमओ विजय शुक्ला ने बताया कि खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराया जा रहा है। अबतक 15 हजार किसानों का पंजीकरण हो चुका है।