फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wheat crop found blooming on plantation land

Pilibhit News: पौधरोपण की जमीन पर लहलहाती मिली गेहूं की फसल

Tue, 06 Feb 2024 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 06 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop found blooming on plantation land
कटकवारा गांव में जांच करते तहसीलदार वीरेंद्र सिंह और नायब तहसीलदार अक्षय यादव। स्रोत - टीम
कलीनगर। कटकवारा गांव में पौधरोपण की जमीन पर गेहूं की बोने के मामले में पट्टेदार और ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर सोमवार को तहसीलदार और नायब तहसीलदार जांच करने मौके पर पहुंचे। जमीन पर गेहूं की फसल लहलहाती मिली। अफसरों ने दोनों पक्षों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने गांव में करीब 30 एकड़ जमीन को कब्जामुक्त कराया गया था। इसके बाद करीब 32 लोगों के पौधरोपण के पट्टे आवंटित किए गए। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर जमीन पर पौधरोपण की जगह गेहूं की फसल बोने की बात कही थी। तहसीलदार वीरेंद्र सिंह की जांच में शिकायत सही पाई गई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष ने डीएम समेत अफसरों को शिकायत कर तहसीलदार पर गलत तरीके से परेशान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने मामले में तहसीलदार और नायब तहसीलदार अक्षय यादव को जांच सौंपी थी। सोमवार को अफसर मौके पर पहुंचे तो मौके पर गेहूं की फसल लहलहाती मिली। तहसीलदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन पर गेहूं की फसल उगी मिली है। ग्रामीणों के बयान भी लिए गए हैं। मामले में एसडीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed