{"_id":"69d0127d7f4bf6e0d90f2384","slug":"wedding-preparations-begin-textile-market-buzzes-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-156709-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सहालग की तैयारियां शुरू, कपड़ा बाजार में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सहालग की तैयारियां शुरू, कपड़ा बाजार में रौनक
विज्ञापन
बाजार में एक कपड़ा शोरूम में कुर्तियां पसंद करती महिलाएं। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। इसी माह में 15 अप्रैल से सहालग शुरू होने जा रहा है। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। इस समय कपड़ों के बाजार अधिक गुलजार है। ग्राहक कपड़ों में फैशन के साथ आराम को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके चलते कॉटन व लिनन के कपड़ों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
शहर के स्टेशन रोड स्थित बाजार में शुक्रवार को कुछ कपड़े के शोरूम पर महिलाओं व बच्चों की भीड़ देखी गई, जहां ग्राहक कॉटन के कुर्ता-पायजामा, लिनिन शर्ट, सूती साड़ियां, कॉटन की शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर आदि पसंद करते देखे गए। महिलाओं ने साड़ियों के साथ कॉटन के पार्टी वेयर सूट पसंद किए। वहीं, कपड़े के शोरूम संचालकों को कहना है कि इधर तीन से चार दिन में सिंथेटिक कपड़ों की अपेक्षा लोग सूती व लिनन फैब्रिक की ओर ज्यादा रुख कर रहे हैं। महिलाओं में कॉटन प्रिंटेड साड़ियां व सूती सलवार सूट की मांग अधिक है, जबकि युवाओं में लिनन शर्ट व हल्के रंग के शादी-बरातों में पहनने के लिए कुर्ते की मांग है।
शोरूम संचालकों का कहना है कि दो से तीन दिन में बाजार की रफ्तार और तेज बढ़ सकती है। इससे व्यापारियों में उल्लास है। संवाद
-- -
बाजार में अब कपड़ों की रेट लिस्ट
कॉटन शर्ट - 700-1500
लिनन टी-शर्ट - 400- 800
जींस - 700-1500
ट्राउजर - 1000-2000
लेडीज कुर्ती सेट - 1200 - 3000
कॉटन साड़ियां- 1500 - 4000