फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Web of illegal colonies, slow movement of bulldozer

Pilibhit News: अवैध काॅलोनियों का मकड़जाल, बुलडोजर की धीमी चाल

Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Web of illegal colonies, slow movement of bulldozer
पीलीभीत। खेत खरीदा, बोर्ड लगाया और शुरू हो गया महंगे दामों पर प्लॉट बेचने का काम...। न कागज पूरे किए और न ही सुविधाएं। प्रशासन ने अभियान चलाया तो जिले में 130 कॉलोनियां अवैध मिलीं। कार्रवाई का दावा तो किया गया, लेकिन बुलडोजर की रफ्तार धीमी हो गई। अब तक करीब 35 से 40 कॉलोनियों को ही ध्वस्त कराया गया है।
विज्ञापन

सबसे सुस्त चाल पूरनपुर और बीसलपुर तहसील प्रशासन के बुलडोजर की है। पूरनपुर में अवैध कॉलोनियों के चिह्नीकरण में भी आंकड़ों का उतार-चढ़ाव हुआ। पहले 24 बताने वाले तहसील प्रशासन को सिर्फ 11 कॉलोनियां अवैध मिली हैं। बीसलपुर तहसील ने चिह्नीकरण तो किया, लेकिन अभी बुलडोजर नहीं चल सका है। सदर तहसील और अमरिया प्रशासन ने कई कॉलोनियों को ध्वस्त कराया है।
विज्ञापन


सदर में चिह्नित 20, ढहाई जा चुकी 15
सदर तहसील प्रशासन ने अभियान चलाकर करीब शहर, न्यूरिया और जहानाबाद क्षेत्र में करीब 20 अवैध कॉलोनियां चिह्नित किया। एसडीएम महिपाल सिंह के नेतृत्व में न्यूरिया, जहानाबाद और शहर से सटे इलाके में विकसित की गई करीब 15 अवैध कॉलोनियां ढहाई जा चुकी हैं। शेष कॉलोनियों को जल्द ढहाने की रूपरेखा तय की जा चुकी है। विनियमित क्षेत्र में करीब 17 कॉलोनी अवैध मिलीं। इसमें करीब 10 को ढहाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरिया में अब तक चिह्नित 10, जारी है अभियान
अमरिया। तहसील प्रशासन ने अब तक 10 अवैध कॉलोनियां चिह्नित की हैं। चिह्नीकरण अभियान जारी है। जांच के बाद अवैध कॉलोनियों की संख्या करीब 17 तक पहुंचेगी। एसडीएम मयंक गोस्वामी ने बताया कि अब तक तहसील क्षेत्र में सात कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई है।

फोटो:
पहले 24, बाद में बताई 11, अब तक ध्वस्त की सिर्फ चार
पूरनपुर। अवैध कॉलोनियों के चिह्नीकरण और निर्माण ध्वस्त कराने में तहसील प्रशासन की रफ्तार काफी सुस्त है। करीब 10 दिन पूर्व जांच के समय नायब तहसीलदार ने 24 कॉलोनियां अवैध बताईं। इनके नाम छिपाए गए और बाद में इनकी संख्या 11 हो गई। चिह्नित 11 कॉलोनियों में भी तहसील प्रशासन अब तक सिर्फ चार निर्माण ही ध्वस्त करा सका है। निर्माण तोड़ने में भी खानापूरी की गई है। कुछ तोड़ा और कॉलोनी में काफी निर्माण छोड़ भी दिया गया। तहसीलदार हसीबउर रहमान ने बताया कि जिला पंचायत से 11 अवैध कॉलोनियों की सूची मिली थी। इसमें से चार को ध्वस्त कर दिया गया है, अन्य को नोटिस दिए गए हैं।


बीसलपुर तहसील क्षेत्र में 48 अवैध कॉलोनी, जारी कर सके सिर्फ नोटिस
बीसलपुर। तहसील प्रशासन ने अभियान चलाकर बीसलपुर और अन्य कस्बों के आसपास विकसित हो रही कॉलोनियों की जांच कराई। 48 अवैध कॉलोनियां चिह्नित की गई हैं। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि इन कॉलोनाइजर को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया है। कॉलोनियों के संबंध में दस्तावेज न देने की दशा में इन्हें ध्वस्त कराया जाएगा। चिह्नीकरण भी चल रहा है।

इन दस्तावेजों की कमी से होती अवैध कॉलोनी
- भूमि का स्वरूप अकृषिक होना चाहिए।
- ग्रामीण क्षेत्र में कॉलोनी के लिए जिला पंचायत से नक्शा पास हो।
- नगर निकाय क्षेत्र में संबंधित नगरपालिका से नक्शा पारित किया गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed