फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

Pilibhit News: दक्षिण पूर्वी हवा ने बढ़ा दिया तापमान, धूप से दूर हो रही ठंड

Fri, 20 Jan 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
weather
शुक्रवार को दिनभर धूप खिली रही ऐसे में पार्क पहुंचकर झूला झूलते बच्चे। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलने से अब तराई में मौसम काफी बदला सा नजर आने लगे हैं। इससे अधिकतम के साथ ही न्यूनतम तापमान में एकाक बढ़ोतरी होने लगी है। पूरे दिन धूप खिलने से लोगों को ठंड से भी राहत मिलने लगी है। हालांकि मौसम विभाग का दावा है कि 24 जनवरी से तीन दिनों तक बारिश की संभावना है लेकिन ठंड में इजाफा नहीं होगा। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 20.8 तो न्यूनतम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अब तक उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम काफी ठंडा हो रहा था। कोहरे के साथ ही बर्फीली हवाएं चल रहीं थीं। इससे जनजीवन पर खासा प्रभाव पड़ रहा था। एकाएक मौसम में बदलाव आया तो सूर्य की तपिश में भी तेजी दिखाई देने लगी। दक्षिण पूर्वी हवाओं के चलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इससे दिनोंदिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिलने से लोगों को काफी राहत मिली और लोगों ने जमकर इसका आनंद लिया। ऐसा ही मौसम अभी तीन से चार दिनों तक बना रहेगा।
00
बारिश की रहेगी संभावना, लेकिन नहीं होगा ठंड में इजाफा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि अब दक्षिण पूर्वी हवा चल रही है। इसमें अधिकतम ओर न्यूनतम दोनों तापमानों में बढोतरी होती है। यह बढोतरी लगातार बनी रहेगी। 24 से तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। इसमें ठंड में इजाफा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दो दिनों का यह रहा तापमान
अधिकतम न्यूनतम
19 जनवरी 19.4 5.3
20 जनवरी 20.8 7.3
(डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed