फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

Pilibhit News: हवा ने बदल दिया मौसम का मिजाज, पूरे दिन रही गलन

Sun, 25 Dec 2022 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
weather
रविवार को लाल रोड पर कोहरे में जाते राहगीर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। दो दिन मौसम साफ रहने और तेज धूप निकलने के बाद रविवार को एकाएक मौसम बदल गया। सुबह कोहरा तो नहीं था लेकिन एकाएक आठ बजे से चली शीतलहर से गलन बढ़ गई। जबरदस्त ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूटती रही। दोपहर में हल्की धूप खिली लेकिन शीतलहर के कारण धूप की गर्मी का कोई एहसास नहीं हुआ। मौसम के बदलाव के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह कोहरा नहीं था। सात बजे तक लग रहा था कि मौसम ठीक रहेगा, एकाएक आठ बजे बादल छा गए और शीतलहर चलने लगी। इसके साथ ही हल्का कोहरा भी आ गया। महज एक घंटे में नौ बजे तक मौसम पूरी तरह से पलट गया। शीतलहर के कारण लोग ठिठुरने लगे। हवा के चलने से पारा गिरा और ठिठुरन बढ़ गई। दिन में करीब 10-11 बजे कोहरा छटा तो सूर्य देवता दिखाई दिए, लेकिन हवा के कारण सूर्य का ताप भी लोगों को राहत नहीं दे सका और गलन बनी रही। शाम तक मौसम का ऐसा ही मिजाज बना रहा।
विज्ञापन

गलन और हवा के कारण रविवार को सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी आम दिनों की अपेक्षा कम ही रही। अवकाश होने के बाद भी ठंड के कारण बच्चे घरों में ही रहे। हवा चलने के कारण रविवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। पारा गिरने से धूप के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल सकी। हवा के कारण लोग छत पर नहीं बैठ सके। शाम होते ही मौसम और सर्द हुुुआ तो चौराहों पर लोग आग तापते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सोमवार की भी ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया सोमवार को भी पूरे दिन गलन बनी रहेगी। शीतलहर चलने से ठंड में इजाफा होगा। इसी तरह मौसम बना रहेगा। हल्की धूप खिलेगी, साथ ही दिन और रात के तापमान में थोड़ा बहुत बदलाव देखा जाएगा।

00
गेहूं की फसल को फायदा, आलू को नुकसान
पिछले दो दिनों से पाला पड़ रहा है। इससे गेहूं की फसल को फायदा होगा। गेहूं की फसल में किसानों ने अभी यूरिया लगाई है। फसल बढ़वार पर है। ऐसे में पाला फसल के लिए फायदेमंद है। वहीं आलू की फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। कृषि अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि किसान आलू की फसल में पानी लगाते रहें।
ये रहा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
24 दिसंबर 23 8
25 दिसंबर 21 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed