फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Road construction work started at the district hospital at a cost of Rs 3.37 crore.

Pilibhit News: जिला अस्पताल में 3.37 करोड़ से सड़क निर्माण का कार्य शुरू

Wed, 23 Sep 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 23 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Road construction work started at the district hospital at a cost of Rs 3.37 crore.
जिला अस्पताल में पुरानी सड़क की खोदाई करती जेसीबी। संवाद
पीलीभीत। अब जल्द ही जिला अस्पताल में चमचमाती सड़क, पाथवे व दुरुस्त ड्रेनेज सिस्टम मरीजों को दिखाई देगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला अस्पताल परिसर में सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है, इसी के साथ मरीजों को जगह-जगह हुए गहरे गड्ढों से भी राहत मिलेगी व एम्बुलेंस से पहुंचने वाली प्रसूताओं को भी गड्ढों में झटकों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में सड़क, पाथवे और नाली निर्माण के लिए करीब 3.37 करोड़ रुपये की पूर्व में स्वीकृति हुई थी, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी व बरसात के चलते निर्माण कार्य को रोका गया। इसके बाद अब जिला अस्पताल में पीछे के रास्ते से पुरानी जर्जर सड़क को खोदकर नए सिरे से बनाने का कार्य शुरू किया गया है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क निर्माण पूरा होने के बाद उन्हें आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं नालियों का निर्माण होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम होने की उम्मीद है। प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने बताया निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा होने पर लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed