{"_id":"6ab2d02dcaa73c0d9702b4b8","slug":"new-buses-will-be-operated-for-rishikesh-and-dehradun-efforts-are-in-full-swing-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-169400-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ऋषिकेश व देहरादून के लिए संचालित होगी नई बस, कवायद तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ऋषिकेश व देहरादून के लिए संचालित होगी नई बस, कवायद तेज
Wed, 23 Sep 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ऋषिकेश व देहरादून के लिए जल्द ही दो बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। क्षेत्रीय लोगों की मांग को देखते हुए विभागीय अफसरों की ओर से इसकी कवायद को शुरू कर दिया गया है।
स्थानीय रोडवेज डिपो से करीब 107 बसों का संचालन किया जाता है। इनमें सबसे अधिक बसों का संचालन दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर सहित अन्य इलाकों के लिए बसों को संचालित किया जा रहा है। जिले से काफी संख्या में लोग काम के सिलसिले में देहरादून जाते हैं।
इसके साथ ही बेहतर उपचार आदि के लिए लोग ऋषिकेश के लिए जाते हैं। रोडवेज डिपो की बसों का संचालन न होने से यहां के लोग निजी बसों का सहारा लेकर इन स्थानों को पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्रीय लोगों की ओर से इस मार्ग पर बसों के संचालन को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है।
विज्ञापन
एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि ऋषिकेश और देहरादून के लिए बसों का संचालन किए जाने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। जल्द ही इनका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।