फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Roadways foreman summoned for negligence, action to be taken

Pilibhit News: लापरवाही पर रोडवेज के फोरमैन का स्पष्टीकरण तलब, होगी कार्रवाई

Wed, 23 Sep 2026 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 23 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Roadways foreman summoned for negligence, action to be taken
पीलीभीत। वर्कशॉप के फोरमैन की लापरवाही के चलते चलती बस का डीजल टैंक निकल गया। बस में यात्री भी मौजूद थे। इससे बस में अफरा-तफरी मच गई। लापरवाही मिलने पर एआरएम की ओर से फोरमैन का स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

वर्कशॉप के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पूरनपुर-कसगंजा के लिए रवाना हुई बस संख्या UP77AN2703 का पूरनपुर मार्ग पर गजरौला के सकरिया पुल के समीप डीजल टैंक निकल गया। इससे उसमें मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। टैंक में भरा हजारों रुपये का डीजल भी सड़क पर गिर गया। सूचना के बाद डिपो से भेजे मरम्मत वाहन के जरिये उसे डिपो पर लाया गया। पूरे मामले में जांच में प्रथम दृष्टया फोरमैन को दोषी मानते हुए उसका स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए है कि डिपो से निकलने वाली सभी बसों को गंतव्य पर भेजने से पूर्व सही तरह से चेक किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि पूरे मामले में प्रथम दृष्टया फोरमैन की लापरवाही सामने आई है। इस पर संबंधित कर्मचारी का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण के बाद रिपोर्ट विभागीय अफसरों को भेजी जाएगी। अधिकारियों के निर्देश के बाद संबंधित कर्मचारी पर विभागीय स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed