फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   weather

ओले से गिरी फसल पर बारिश की मार

Sun, 01 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Sun, 01 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
weather
पूरनपुर चीनी मिल नो केन के कारण बंद करनी पड़ी। बिना मौसम बरसात से शहर में जहां-तहां जल भराव हो गया। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आने से कीचड़ लग गया जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। पूरे दिन बारिश होने से बाजार में भी सन्नाटा सा छाया रहा।
विज्ञापन

रविवार सुबह चार बजे से शुरू हुई बारिश शाम तक जारी रही। हवाएं भी चलती रहीं जिससे ठंडक बढ़ गई। 26 फरवरी को हुई बारिश का पानी खेतों में सूख भी नहीं पाया था कि रविवार को हुई बारिश से खेतों में जलभराव हो गया। इससे खेतों में पहले से ही ओले की मार से गिरी फसल पानी में डूब गई। इससे उसके सड़ने की खतरा बढ़ गया है। बारिश से गन्ना की छिलाई और बुवाई भी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


बाइक फिसलने से गर्भ में पल रहे शिशु की मौत
पीलीभीत। शहर से सटे गांव नौगवां निवासी अनीस अपनी गर्भवती पत्नी को दिखाने जिला महिला अस्पताल जा रहा था। टनकपुर हाइवे पर बारिश के कारण सड़क पर हुई कीचड़ में उसकी बाइक फिसल गई। इससे दोनों गिर गए। घटना के बाद महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने मृत शिशु को जन्म दिया। डॉक्टर के मुताबिक गर्भस्थ शिशु के सिर में चोट आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने लिया नुकसान का जायजा
पीलीभीत। बरखेड़ा विधायक हेमराज वर्मा ने क्षेत्र में भ्रमण कर ओलावृष्टि और बारिश से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने गांव पंड़री, खजुरिया पचपेड़ा, मोहम्मदगंज रम्पुरा, धेलापुर, खगाई, लखनऊ कलां, अंजारी, गौटियां, मूढ़ा पंडरी पहुंचकर किसानों से बातचीत की और मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन से की। उनके साथ नरेंद्र मिश्रा कट्टर, सोनू वाल्मीकि सहित कई लोग थे।

पूरनपुर चीनी मिल नो केन में बंद
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में रात से शुरू हुई बारिश रविवार को पूरे दिन जारी रही। गन्ना छिलाई प्रभावित होने के कारण चीनी मिल को पर्याप्त गन्ना सप्लाई नहीं हो सका। इसके चलते रविवार दोपहर दो बजे नो केन में बंद हो गई। प्रधान प्रबंधक ओपी राय ने बताया कि क्षेत्र के गन्ना क्रय केेंद्रों पर गन्ना की स्थिति की जानकारी ली जा रही है। गन्ना एकत्र होने पर चीनी मिल को चलाया जाएगा। अगर बारिश नहीं थमी और गन्ना शीघ्र नहीं मिला तो मिल की क्लीनिंग कराई जाएगी ताकि होली के बाद प्रस्तावित मिल को फिर बंद न करनी पड़े। बारिश के कारण रविवार साप्ताहिक बाजार होने के बावजूद सन्नाटा पसरा रहा। ट्रेनों और बसों में भी भीड़-भाड़ नहीं रही।

धनाराघाट पर बसों का संचालन ठप
पूरनपुर। बारिश से शारदा नदी रास्ते में कीचड़ हो गई है। इससे पूरनपुर-धनाराघाट-खजुरिया मार्ग पर बसों का संचालन रविवार को बंद हो गया। बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत उर्फ भूरे भाई ने नाराजगी जताते हुए शीघ्र ही रास्ता दुरुस्त करने की मांग की। कहा कि रास्ता ठीक नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।

बारिश में टूटे बिजली के तार
कई मोहल्लों की बिजली गुल
अमर ुजाला ब्यूरो
पीलीभीत। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जर्जर तार टूट गए। इससे रेलवे कॉलोनी सहित शहर के आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
रविवार की तड़के पानी के साथ चली तेज हवाओं से शहर के कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। इससे आवास विकास कॉलोनी, मोहल्ला तुलाराम, नई बस्ती समेत करीब आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह से गुल हुई बिजली से लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। दोपहर बाद टूटे तारों को जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई। उधर रेलवे कॉलोनी में लाइनों में फाल्ट होने से बिजली गुल हो गई। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर बिजली तारकेश्वर पाल ने बताया कि लाइनों को ठीक कराकर आपूर्ति चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed