{"_id":"58c1a60b4f1c1b5e3ddc6763","slug":"weather-and-rain-accompanied-by-strong-winds","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश और तेज हवाओं से बदला मौसम
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 10 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात और बृहस्पतिवार की सुबह गरज चमक के साथ हुई बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गई। बारिश के साथ तेज हवाओं से लाही और मटर की फसल को नुकसान हुआ है, जबकि गन्ना पछेती गेहूं और आम की फसल को बारिश से लाभ हुआ है। बुधवार की रात तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश हुई। बारिश के साथ चली हवाओं के कारण मौसम भी काफी बदल गया। सुबह ठंडक महसूस की गई। बृहस्पतिवार को सुबह भी माधोटांडा क्षेत्र में बारिश हुई है। हालांकि इस बारिश से खेती को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका के अनुसार लाही की तैयार एवं खेतों में कटी पड़ी फसल को बारिश से नुकसान हुआ है साथ पक चुकी मटर भी फसल भी प्रभावित हुई है। कृषि वैज्ञानिक के अनुसार बारिश के साथ चली हवा से फसल नहीं गिरी है लेकिन अब बारिश से जमीन नम हो चुकी है और यदि अब पुन: हवाएं चलती हैं गेहूं की तैयार फसल गिर सकती है। खेती के लिहाज से देखा जाए तो इससे नुकसान कम और लाभ अधिक हुआ है। गन्ने के साथ गेहूं की पछेती फसल व आम को इस बारिश से फायदा पहुंचेगा।
विज्ञापन