फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   We will repay the debt of people's votes by bringing development: Jitin

विकास करके उतारेंगे जनता के वोटों का कर्ज : जितिन

Sun, 01 Jun 2025 10:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
We will repay the debt of people's votes by bringing development: Jitin
गांव रुरिया धुरिया में जनसंवाद करते हुए जितिन प्रसाद। संवाद
बिलसंडा। ब्लॉक क्षेत्र के दौरे के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जिले के लोगों ने उन्हें जो प्यार और वोट दिया। उसका कर्ज वह विकास करके उतारेंगे। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने बिलसंडा के ग्राम लिलहर, मनिया, भदेगकंजा, रुरिया घुरिया व मीरपुर हरायपुर में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब वह जिले से चुनाव लड़े, तब जनता ने उनको अपना मानते हुए भरपूर प्यार दिया। कहा कि जनता के वोटों का कर्ज है, जिसकी बदौलत वह केंद्र सरकार में मंत्री बनकर देशसेवा कर रहे है। अब वह जनता के वोटों का कर्ज जिले के प्रत्येक गांव में विकास की धारा बहाकर उतारेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंंने गांव मनिया में बिजली की समस्या, गांव मीरपुर हरायपुर में सफाई कर्मी के न आने और गांव भदेगकंजा में स्वास्थ्य संबंधी शिकायत का जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने शिकायतों को लेकर संबंधित अफसरों से फोन पर वार्ता भी की और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान डीके गुप्ता, सुधीर गुप्ता, महीप सिंह चंदेल, भृगुराज, रामदास पाठक, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed