फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Waterlogging on roads due to two hours of rain.

Pilibhit News: दो घंटे की बारिश से सड़कों पर जलभराव

Sat, 22 Aug 2026 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on roads due to two hours of rain.
शहर के अशोक कॉलोनी में जलभराव के बीच जाते स्कूली बच्चे। संवाद
दोपहर दो बजे के बाद हो पाई जलनिकासी, लोगों को हुईं दिक्कतें
विज्ञापन

पीलीभीत। शुक्रवार को एक घंटे की बारिश ने शहर में कई सड़कों को एक बार फिर जलमग्न कर दिया। इससे लोगों को आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ा। शहर के मुख्य बाजार में सड़कों पर एक फुट तक जलभराव देखा गया। शहर के नाले ओवरफ्लो होने के चलते मोहल्लों में भी नाले का पानी घुस आया।

शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे शहर में उमस भरी गर्मी के बीच दो घंटे तक बारिश हुई। इस बीच शहर चावला चौराहे से लेकर लक्ष्मी टॉकीज, स्टेशन रोड, चूड़ी बाजार, अशोक कॉलोनी, मोहल्ला सुनगढ़ी सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर लगभग एक से डेढ़ फीट तक जलभराव होने से सड़कों से गुजर रहे लोगों को आवागमन में खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा। कई दो पहिया सवारी लोगों की मोटरसाइकिल व स्कूटर के इंजन में पानी जाने से पहिए जाम हो गए व जलभराव के बीच अपना वाहन खींचते हुए दिखे। वहीं, शहर के अशोक कॉलोनी में स्कूली बच्चों के घुटने तक जलभराव के चलते उनको जलभराव के बीच गुजरते हुए देखा गया। हालांकि एक घंटे में बरसात धीमी होने के चलते दोपहर तीन बजे के बाद कहीं जाकर शहर की सड़कों से पानी की जलनिकासी हो पाई।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि जैसे ही शहर में बरसात शुरू होती है। जहां गंदगी के ढेर होते हैं। उसको साफ करवा दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed