फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nepali elephant entered a residential area in Puranpur Pilibhit

पीलीभीत: रिहायशी इलाके में घुसा नेपाली हाथी, लोगों की उड़ी नींद, पांच घंटे तक रही दहशत; देखें वीडियो

Thu, 29 Oct 2026 10:20 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 29 Oct 2026 10:20 AM IST
सार

नेपाल से भटककर एक जंगली हाथी बुधवार रात पूरनपुर नगर के रिहायशी क्षेत्र में घुस गया। रात करीब 10 बजे ब्लॉक रोड स्थित कब्रिस्तान में हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। इसे देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने भीड़ को नियंत्रित किया।

विज्ञापन
Nepali elephant entered a residential area in Puranpur Pilibhit
रिहायशी इलाके में हाथी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर नगर के रिहायशी क्षेत्र में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब नेपाल की ओर से भटककर आया एक जंगली हाथी सीधे ब्लॉक रोड स्थित कब्रिस्तान में जा पहुंचा। घनी आबादी के बीच रात करीब 10 बजे हाथी के आने की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते मौके पर चार से पांच हजार लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। देर रात करीब तीन बजे हाथी जंगल की ओर चला गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन




हाथी को देखने के लिए आसपास के मोहल्लों के साथ-साथ जिले के अन्य हिस्सों से भी भारी तादाद में लोग पहुंच गए। कई लोग हाथी के करीब जाकर तस्वीरें और वीडियो बनाने की कोशिश करने लगे, जिससे स्थिति बिगड़ने लगा। हजारों की बेकाबू भीड़ और हाथी की मौजूदगी के बीच पुलिस और वन विभाग की टीमों के सामने दोहरी चुनौती खड़ी हो गई एक तरफ उत्तेजित भीड़ को संभालना और दूसरी तरफ हाथी को बिना उकसाए सुरक्षित रास्ते से जंगल की ओर मोड़ना।
विज्ञापन


कई दिनों से क्षेत्र में थी चहलकदमी 
कस्बे के शोएब, फरजान और हासिम अली ने बताया कि अचानक हाथी कस्बे में पहुंच गया। उसे देखकर वे भागने लगे। हाथी बिजली के पोल आदि को हिलाने लगा। उनका कहना है कि टाइगर रिजर्व और सीमावर्ती जंगलों में पिछले कई दिनों से नेपाल की ओर से आने वाले हाथियों के झुंड की आवाजाही देखी जा रही थी। उसी में से एक हाथी बुधवार रात रास्ता भटककर नगर की सीमा में दाखिल हुआ होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डीएफओ की अपील: उकसाएं नहीं, दूर रहें 
पीटीआर के डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर तैनात रहीं। हाथी की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी। उसे सुरक्षित रूप से आबादी से बाहर निकालने के प्रयास किए गए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे हाथी को घेरने, शोर मचाने या उसके पास जाने से बचें, क्योंकि घबराहट में वन्यजीव के आक्रामक होने का खतरा बढ़ जाता है।

हाथी दिखे तो क्या करें और क्या न करें
  • हाथी से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाकर रखें और भूलकर भी उसके नजदीक न जाएं।
  • हाथी पर पत्थर न फेंकें, न ही पटाखे या तेज आवाज कर उसे उत्तेजित करें।
  • मोबाइल से फोटो, रील या सेल्फी लेने की होड़ जानलेवा साबित हो सकती है।
  • हाथी के आने-जाने के गलियारे को खुला छोड़ें और बच्चों-बुजुर्गों को घरों के भीतर रखें।
  • वन्यजीव दिखने पर तत्काल पुलिस या वन विभाग को सूचित करें और उनके निर्देशों का पालन करें।

एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि वन विभाग के साथ पुलिस टीम लगाई गई। भीड़ नियंत्रण के साथ ही हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर पहुंचाने का प्रयास किया गया। फिलहाल, शांति व्यवस्था बनी हुई है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed