फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Two young men died after bike being hit by tractor in Pilibhit

पीलीभीत में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, मजदूरी कर लौट रहे थे दोनों

Thu, 29 Oct 2026 11:58 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 29 Oct 2026 11:58 AM IST
सार

न्यूरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की जान चली गई। सैजनिया गांव निवासी भानू प्रताप (28) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी तंशुक (35) ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Two young men died after bike being hit by tractor in Pilibhit
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में सड़िया नहर पुल के पास बुधवार रात करीब नौ बजे ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

सैजनिया गांव निवासी भानू प्रताप (28 वर्ष) पुत्र नंदलाल और तंशुक (35 वर्ष) पुत्र ईश्वरी प्रसाद बाइक से अपने गांव जा रहे थे। सड़िया नहर पुल के पास न्यूरिया की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चला रहे भानू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तंशुक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम 
हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी दिगंबर सिंह और उपनिरीक्षक जगदीश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को भी कब्जे में ले लिया गया है। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed