फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Water from the dying Resident colony development

पानी को तरस रहे आवास  विकास कॉलोनीवासी

Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Water from the dying Resident colony development
water
नगर पालिका की लापरवाही के चलते आवास विकास कॉलोनी में रहने वालों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से सप्लाई बाधित है, जिससे लोग परेशान हैं। 20 दिन में तीन बार मोटर फुंकने से काम की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन

आवास कॉलोनी में वाटर सप्लाई को कांशीराम आवास के पास पंप हाउस बना है। इसमें लगी मोटर करीब 20 दिन पूर्व खराब हो गई थी। मोटर ठीक होकर लगने के पांच दिन बाद ही पुन: फुंक गई। इस पर पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियों ने पुन: मोटर की मरम्मत कराई, लेकिन इस बार मोटर कुछ घंटे चलकर ही फुंक गई। बार बार मोटर फुंकने से कॉलोनीवासियों को पानी की दिक्कत हो रही है। हालांकि पालिका दूसरे पंप से लाइन जोड़ने का दावा कर रही है, लेकिन इससे नलों में बूंद बूंद पानी आ रहा है, जो नाकाफी है।
विज्ञापन


अभी 2-3 दिन और नहीं मिलेगा पानी
पुन: खराब हुई मोटर को पहले स्थानीय मैकेनिक को दिखाया गया, लेकिन मरम्मत न हो पाने के कारण अब बरेली भेजा गया है। जिससे अभी 2-3 पानी मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों नहीं हो रही कारणों की जांच
एक ही पंप हाउस की मोटर बार बार फुंक रही है, जिससे जनता परेशान हो रही है, लेकिन संबंधित अधिकारी कर्मचारी इसे ठीक कराकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं। इसके कारणों की जांच क्यों नहीं कराई जाती। यदि जांच हो तो सही स्थिति सामने आ जाएगी।

फोन भी नहीं उठाते अधिकारी कर्मचारी
पानी न आने से कॉलोनीवासी वैसे ही परेशान हैं, वहीं यदि वह इससे संबंधित जानकारी करने को संबंधित अधिकारी कर्मचारियों से बात करने का प्रयास करते हैं तो फोन ही नहीं उठता।


मोटर को ठीक कराया जा रहा है। पहले रविवार शाम तक ठीक होने की उम्मीद थी, लेकिन मोटर पूरी तरह फुंक गया है, जिससे अभी 2-3 दिन और लग सकते हैं। सप्लाई को दूसरे पंप से जुड़वाया गया है।
- प्रभात जायसवाल, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed