फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Water entered the fields due to overflowing of canal

Pilibhit News: बारिश से लड़खड़ाई गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल व्यवस्था

Sun, 04 Feb 2024 10:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Water entered the fields due to overflowing of canal
पीलीभीत। बारिश से गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल व्यवस्था ठप हो गई है। इसके चलते किसान अपने वाहनों को लेकर बैरंग लौट गए। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा छाया हुआ है। जलभराव हो जाने से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र में पीलीभीत, पूरनपुर, मकसूदापुर सहित अन्य चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। शनिवार की शाम और रविवार को हुई बारिश के चलते दिलावरपुर, सिमराया, कैशोपुर, कनपारा, लुकटिहाई सहित कई गन्ना क्रय केंद्रों पर जलभराव हो गया। क्रय केंद्रों पर कीचड़ और जलभराव होने से किसानों के गन्ने की तौल बंद पड़ी रही। पहले से ही किसानों के गन्ने भरे वाहन खड़े हुए हैं। हालांकि किसान अपने गन्ना भरे वाहनों को लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंचे, लेकिन जलभराव व कीचड़ से तौल बंद रही। इससे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। क्रय केंद्रों पर तैनात केंद्र प्रभारी केंद्रों पर जलभराव और कीचड़ की बात कहकर नदारद हो गए। केंद्रों पर कई किसानों के वाहन खड़़े हुए हैं। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed