फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Watch the tableau from Punjab to Bengal in the flute Festival

पीलीभीत के बांसुरी महोत्सव में पंजाब से लेकर बंगाल तक की झांकी देखिए

Sat, 18 Dec 2021 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Watch the tableau from Punjab to Bengal in the flute Festival
बांसुरी महोत्सव में पीटीआर के स्टॉल पर लोगों को यंत्रों की जानकारी देती डब्लूटीआई की टीम। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। ड्रमंड कॉलेज मैदान में आयोजित बांसुरी महोत्सव ने जिले की सांस्कृतिक और सामाजिक पहचान में एक नया अध्याय जोड़ दिया। पंजाब से लेकर बंगाल तक की सांस्कृतिक झांकी एक ही परिसर में देख सकते हैं। सरसों का साग और मक्के रोटी पंजाबी तड़के के साथ मिल रही है तो बंगाली भोजन का मुख्य हिस्सा मछली भी इन्हीं स्टालों पर है।
विज्ञापन

मेले में लगे स्टालों की बात करें तो शुरूआत पंजाब से होती है और समापन पीलीभीत में बनने वाली दरी के स्टाल पर होता है। बीच में राज्य सरकार की उपलब्धियां दिखा रहे सूचना विभाग के स्टाल हैं। गन्ना विभाग की ओर से गन्ने की नई प्रजातियां प्रदर्शित की गईं हैं। किसानों को बीमारियों से जागरूक किया गया है। एक स्टाल पर बिना मसाले के तैयार छह तरीके का गुड़ सुगंध बिखेर रहा है।
विज्ञापन

बंदियों के हाथ की बनी शानदार पेटिंग्स देखिए
जिला कारागार में कैद बंदियों के हाथ की बनी पेटिंग्स और तैयार किए गए बैग, कोट और साड़ी कवर भी प्रदर्शनी का हिस्सा हैं। जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि बंदी अनुपम की पेटिंग्स सबसे ज्यादा पसंद की गई है। बंदियों के हाथ से बने मास्क भी खूब बिके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहद खरीदिए और पीटीआर की झलक लीजिए
पिंकी विश्वास के समूह द्वारा तैयार सेेनेटरी पैड, महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा मधुमक्खी पालन से तैयार शहद के स्टाल भी लगाए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से लगाए गए स्टाल पर पंजाब के ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिलती है। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की झांकी भी एक स्टाल में दिखाई गई है। स्टाल पर मौजूद अधिकारी शेर सिंह वन एवं पर्यावरण की रक्षा में आम आदमी के योगदान को रेखांकित कर रहे हैं। नीम और पीपल के पौधे लगाने की प्रेरणा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed