{"_id":"5d3d6dc3a4a63dfe633eceb3403cf790","slug":"was-closed-for-second-day-bullion-business-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी ठप रहा जिले में सराफा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी ठप रहा जिले में सराफा कारोबार
पीलीभीत
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में जिले का सराफा कारोबार दूसरे दिन भी ठप रहा। सराफा व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शहर में व्यापरियों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। बाइक रैली निकाल केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम भी लगाया। पूरनपुर में भी सराफा कारोबार बंद रहा, जबकि बीसलपुर में मिलाजुला असर रहा।
ऑल इंडिया सर्राफ एसोसिएशन और उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर जिले का सराफा कारोबार बृहस्पतिवार को बंद रहा। मात्र बीसलपुर में कुछ सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोलीं। इधर, बृहस्पतिवार को भी तमाम सराफा व्यापारी मोतीराम चौराहे पर एकत्र हुए और एक्साइज टैक्स के विरोध में धरना दिया। धरनास्थल पर अध्यक्ष जग्गो बाबू की अध्यक्षता में सभा हुई। इसमें सरकार द्वारा एक्साइज टैक्स न हटाने पर शुक्रवार से आंदोलन में तेजी लाने और आंदोलन को व्यापक स्तर पर पहुंचाने की रणनीति तय की गई। मंत्री शैली अग्रवाल ने कहा कि हमारी लड़ाई सफल होगी और हम सरकार को घुटनों पर लाकर ही दम लेंगे। सभा में आलोक अग्रवाल, हरिबाबू सर्राफ, राकेश अग्रवाल ने भी विचार रखे। इससे पूर्व सराफा व्यापारियों ने विरोधस्वरूप बाइक रैली भी निकाली और पुराने तहसील चौराहे पर सांकेतिक जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सरकार की बुद्धिशुद्धि के लिए ब्रह्मभोज कराया गया। इस मौके पर विदित अग्रवाल, प्रयांश अग्रवाल, पंकज रस्तोगी, मोहित अवस्थी, राकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संजीव रस्तोगी, अजय रस्तोगी, सुनील कर्मी, श्यामबाबू अग्रवाल आदि शामिल रहे। इधर, सराफा बाजार बंद होने से दूसरे दिन भी ग्राहक भटकते देखे गए। देर शाम तक इंतजार करने के बाद ग्राहक घरों को बैरंग लौट गए।
पूरनपुर। एक्साइज टैक्स के विरोध में नगर का सराफा बाजार बृहस्पतिवार को भी बंद रहा। इससे आभूषण खरीद-फरोख्त को आए ग्राहकों को लौटना पड़ा। बाजार में जगह-जगह एकत्र सराफा व्यापारी बढ़ी हुई एक्साइज ड्यूटी की चर्चा करते देखे गए।
विज्ञापन
बंद का मिलाजुला रहा असर
बीसलपुर। एक्साइज टैक्स के विरोध में बृहस्पतिवार को सर्राफ एसोसिएशन से जुड़े करीब 30 सराफा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। एसोसिएशन के प्रतिनिधि राकेश मित्तल ने बताया कि इन 30 दुकानों के बंद रहने से आज लगभग 30 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि करीब 40 सराफा व्यापारी एसोसिएशन से नहीं जुड़े हैं, लिहाजा उनकी दुकानें खुली रहीं।