{"_id":"678218f14244e8f0dd0c449a","slug":"warehouse-sealed-waiting-for-dso-report-to-take-action-against-the-owner-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128766-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गोदाम किया सील, मालिक पर कार्रवाई के लिए डीएसओ की रिपोर्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गोदाम किया सील, मालिक पर कार्रवाई के लिए डीएसओ की रिपोर्ट का इंतजार
Sat, 11 Jan 2025 04:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:23 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा। नगर के चरखौला पुलिया के समीप बने एक गोदाम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चावल पकड़े जाने के मामले में टीम ने गोदाम को सील कर दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए डीएसओ की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद डीएम की अनुमति लेकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही जा रही है।
चरखौला पुलिया के समीप बने गोदाम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की बोरियां होने की सूचना बृहस्पतिवार एसडीएम को मिली थी। मौके पर नायब तहसीलदार अवधेश सिंह को जांच करने पहुंचे। नायब तहसीलदार के पहुंचने पर गोदाम को खोला गया तो 27 बोरियां एक राइस मिल के टैग लगी हुई बंद पाई गईं।
16 कट्टे रिफिलिंग किए हुए मिले। नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में देर रात गोदाम को सील कर दिया गया। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि चावल पकड़ने पर गोदाम को सील कर दिया गया है। डीएम की अनुमति के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज होगी।