फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Waiting to flag off the train stopped in the broad gauge wheels

हरी झंडी दिखाने के इंतजार में रुके हैं ब्राडगेज ट्रेन के पहिए

Sun, 20 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 20 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Waiting to flag off the train stopped in the broad gauge wheels
हरी झंडी दिखाने के इंतजार में रुके हैं ब्राडगेज ट्रेन के पहिए - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
पीलीभीत-भोजीपुरा ब्राडगेज रूट का कार्य पूरा हो चुका है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक रेल महकमा इसी माह ब्राडगेज ट्रेन दौड़ाने की योजना बना रहा है। बताते हैं कि ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए किसी केंद्रीय मंत्री से तारीख लेने के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जनपदवासियों को जल्द ही बरेली तक का सफर ब्राडगेज ट्रेन के जरिये आसान हो सकेगा।
पीलीभीत-टनकपुर रेल मार्ग पर ब्राडगेज को हरी झंडी मिलने के बाद प्रथम चरण में पीलीभीत-भोजीपुरा मार्ग पर दस माह पूर्व ब्लाक लिया गया था। करीब 38 किमी इस लंबे ट्रैक पर काम पूरा होने के बाद दो बार सीआरएस निरीक्षण हो चुका है। विभागीय जानकारी के अनुसार स्पीड ट्रायल भी सफल रहा। महकमे के आला अफसर अब इस रूट पर जल्द से जल्द ब्राडगेज ट्रेन चलाने की योजना बना रहे हैं। बताते हैं कि कुछ राजनेता भी विधानसभा चुनाव आचार संहिता से पूर्व बड़ी रेल लाइन की ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के कवायद में लगे हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक एक केंद्रीय मंत्री से तारीख ली जा रही है। इसको लेकर रेलवे के उच्चाधिकारियों ने मंडल कार्यालय को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं ताकि तिथि मिलते ही ब्राडगेज ट्रेन को संचालित किया जा सके। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। इस संबंध में इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ब्राडगेज ट्रेन संचालन को लेकर अभी कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म पर कई कार्य भी अधूरे
रेल महकमा इसी माह ब्राडगेज ट्रेन दौड़ाने की योजना तो बना रहा है, लेकिन अभी रेलवे प्लेटफार्म से जुड़े कई कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। हालांकि स्थानीय रेल अफसरों का कहना है कि यह कार्य तो ट्रेन संचालन के दौरान भी किए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म पर शुरू हुआ फुट ओवरब्रिज का निर्माण
रेलवे प्लेटफार्म पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इस ओवरब्रिज का निर्माण पुराने ओवरब्रिज के पश्चिम की ओर किया जा रहा है। कार्य करा रही एजेंसी के मुताबिक फुट ओवरब्रिज करीब चार मीटर चौड़ा व 50 मीटर लंबा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed