फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wait is over, Pilibhit, Bareilly today Dudengi trains on the rail route

इंतजार खत्म, आज से पीलीभीत-बरेली रेल रूट पर दौड़ेंगी ट्रेनें

Tue, 13 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 13 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Wait is over, Pilibhit, Bareilly today Dudengi trains on the rail route
इंतजार खत्म, आज से पीलीभीत-बरेली रेल रूट पर दौड़ेंगी ट्रेनें
पीलीभीत-बरेली ब्राडगेज लाइन के सफर को लेकर लोगों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। बुधवार 14 दिसंबर से पीलीभीत- बरेली के बीच ब्राडगेज लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। दिल्ली से रेल मंत्री सुरेश प्रभु और यहां से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी आमान परिवर्तन के बाद पहली ट्रेन रवाना करेंगी। इस लोकार्पण समारोह में अचानक हुए फेरबदल से रेल अफसरों के होश उड़ गए। समारोह को लेकर आनन-फानन में तैयारी शुरू कर दी गई है। काफी इंतजार के बाद 14 दिसंबर से बड़ी रेल लाइन का लोगों को सफर नसीब हो सकेगा। पीलीभीत-भोजीपुरा रेल मार्ग पर एक जनवरी को ब्लाक लेने के बाद ब्राडगेज कार्य शुरू किए गए थे। करीब एक माह पूर्व सीआरएस ने नई ब्राडगेज लाइन का निरीक्षण किया था, जिसमें कई कार्य अधूरे पाए गए थे। सीआरएस ने दुबारा निरीक्षण करने के बाद नवनिर्मित ब्राडगेज ट्रैक पर ट्रेनें चलाने को हरी झंडी दे दी थी। पहले इस ब्राडगेज ट्रैक पर गाड़ियां चलाने को 11 दिसंबर का कार्यक्रम तय किया गया था। मगर रेल मंत्री सुरेश प्रभु बरेली में मात्र इज्जतनगर मंडल के 11 रेलवे स्टेशनों की योजनाओं का लोकार्पण कर लौट गए। 
विज्ञापन

आज 4.15 बजे पीलीभीत से रवाना होगी पहली ट्रेन
पीलीभीत से बरेली के बीच 14 दिसंबर से ब्राडगेज ट्रेेनें चलाई जाएगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु बुधवार को रेल भवन के कांफ्रेेंस हाल और महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी पीलीभीत स्टेशन पर नए ब्राडगेज ट्रैक पर पहली ट्रेन संख्या 55382 को हरी झंडी दिखाएंगी। यह पैसेंजर ट्रेन भोजीपुरा होकर बरेली सिटी तक जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में फेरबदल से अफसरों में खलबली
पीलीभीत-भोजीपुरा नए ब्राडगेज ट्रैक पर ट्रेन संचालन को लेकर 15 दिसंबर तय किया गया था। इधर, मंगलवार दोपहर अफसरों को कार्यक्रम में फेरबदल होने की जानकारी देने के साथ समारोह स्थल तैयार करने के निर्देश इज्जतनगर मंडल कार्यालय ने दिए। सीनियर सेक्शन इंजीनियर निर्माण महाराज सिंह की देखरेख में मंच निमार्ण समेत पांडाल बनाने आदि कार्य तेजी से शुरू करा दिए गए। इधर, मुख्य प्लेटफार्म की भी साफ सफाई कर सजाने संवारने का कार्य शुरू कर दिया गया, जो देर रात तक जारी रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed