फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Voting took place at 1521 booths... 40 model booths were made.

Pilibhit News: 1521 बूथों पर मतदान... 40 बनाए गए मॉडल बूथ

Fri, 19 Apr 2024 05:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Voting took place at 1521 booths... 40 model booths were made.
मंडी समिति परिसर में मतदान सामग्री का मिलान करती मतदान कार्मिक । संवाद
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए दो-दो पिंक बूथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीलीभीत सीट के लिए इस बार 958 मतदान केंद्रों बनाए गए हैं। इन केंद्रों के 1521 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा। मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 40 बूथों को मॉडल बनाया गया है। पिंक और यूथ बूथ भी बनाए गए हैं।
शुक्रवार को पीलीभीत सदर, बीसलपुर, बरखेड़ा, पूरनपुर और बरेली की बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र को मिलाकर 1521 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। लोकसभा क्षेत्र के 18 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान में मतदाताओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10-10 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस तरह जिले में 40 मॉडल बूथ बने हैं। इन बूथों को विशेष रूप से सजाया गया है। मतदाताओं की सुविधा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। शाम तक यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
महिला कार्मिक के जिम्मे रहेंगे पिंक बूथ
मतदान में महिला मतदाताओं की सहभगिता बढ़ाने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के दो-दो बूथों को पिंक बूथ बनाया गया है। इन बूथों पर सभी महिला कार्मिकों की तैनाती की गई है। सुरक्षाकर्मियों में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष बूथ बनाए गए हैं।

-
युवा मतदाताओं के लिए बनाए गए यूथ बूथ
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पहली बार यूथ बूथ भी बनाए गए हैं। युवा वोटरों की सहभागिता बढ़ाने को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मेंं दो-दो मतदेय स्थलों को यूथ बूथ बनाया गया है। इन पर कार्मिक भी युवा रहेंगे। अन्य विशेष इंतजाम भी किए गए हैं।
-
आंकड़ों में मतदान केंद्र और मतदेय स्थल

- 958 हैं मतदेय स्थल
- 1521 बनाए गए बूथ
- 762 बूथों पर होगी वेब कास्टिंग
- 261 बूथाें को रखा गया है क्रिटिकल की श्रेणी में
- 51 बूथ हैं वल्नरेबल की श्रेणी में
- 10-10 मॉडल बूथ है हर विधानसभा क्षेत्र में।
- 02- 02 पिंक बूथ किए गए तैयार

- 02-02 यूथ बूथ बनाए गए हैं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed