फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Voting rained in the morning and evening, temperature stopped voting in the afternoon

Pilibhit News: सुबह-शाम बरसे वोट, दोपहर में तापमान ने थामा मतदान

Sat, 20 Apr 2024 05:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Voting rained in the morning and evening, temperature stopped voting in the afternoon
पीलीभीत। सुबह 8:30 बजे तापमान कम था और शहर के चिड़ियादाह मतदान केंद्र पर मतों की झमाझम बारिश हो रही थी। मतदान केंद्र के बाहर दूर तक मतदाताओं की लाइन थी। मतदान के उत्साह से मतदान कार्मिक भी काफी खुश थे। पकड़िया नौगवां मतदान केंद्र पर भी सुबह 9:20 बजे मतदाताओं के उत्साह के आगे सूरज की तपिश फीकी नजर आई। यहां के सभी बूथों पर लंबी कतारें थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया। मतदान प्रतिशत तो बढ़ा, लेकिन मतदाताओं की लाइन कम होती गई। शाम के समय यह कतारें फिर नजर आने लगीं।
विज्ञापन

-
तापमान से दोपहर में कम हुआ मतदान
सुबह के समय लंबी लाइन वाले मतदान केंद्र चिड़ियादाह पर दोपहर एक बजे सन्नाटा पसरा था। इक्का-दुक्का ही मतदाता खड़े थे। पता चला कि तापमान और जुमे की नमाज ने मतों की बारिश पर असर डाला है। यहां से आगे बढ़े तो 1:10 बजे शहर के राम लुभाई महिला महाविद्यालय में भी यही नजारा था। यह मॉडल बूथ था। बूथ पर सजावट के इंतजाम तो काफी अच्छे थे, लेकिन मतदाताओं की कमी खल रही थी।
विज्ञापन

--------
मतदान केंद्र पर सन्नाटा, लटक गया टेंट
प्राथमिक विद्यालय सैदपुर में पिंक बूथ बनाया गया था। दोपहर 1:30 बजे यहां भी सन्नाटा था। पूछने पर बताया कि 564 में से कुल 271 मतदाताओं ने मतदान किया है। मतदान केंद्र पर लगे टेंट का परदा लटक गया था। 1:55 बजे प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र भी सूना था। न्यूरिया के मतदान केंद्र पर मतदाताओं का इंतजार हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जोशी कॉलोनी के मतदान केंद्र पर दिखा मतदाताओं का जोश
दोपहर 3:35 पर कंपोजिट विद्यालय जोशी के कॉलोनी के मतदान केंद्र पर मतदाताओं का जोश दिखा। तापमान कम हो रहा था और मतदाताओं की लाइन लंबी। यहां पर महिला और पुरुष मतदाताओं की कतार बराबर थी। बंगाली समाज के मतदाताओं वाले इस केंद्र के मतदाताओं ने विकास के मुद्दे को प्राथमिकता दी। शाम चार बजे न्यूरिया और अन्य मतदान केंद्रों पर फिर से मतों की बारिश शुरू हो गई। यही वजह रही कि शाम पांच बजे जारी हुआ मतदान प्रतिशत 60 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed