{"_id":"7fae9a182f4d3cb91152d27da47d4a93","slug":"voters-assistant-shall-id-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता के सहायक को मिलेगी आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता के सहायक को मिलेगी आईडी
पीलीभीत
Updated Mon, 29 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंघल ने वीडियो कांफ्रेंस कर एमएलसी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदाताओं के सहायकों को भी परिचयपत्र जारी करने और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने के निर्देश दिए।
सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस में डीएम मासूम अली सरवर ने चुनाव तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी नौ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान कर्मियों की तैनाती कर दी गई है, साथ ही सभी को प्रशिक्षण दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने, विकलांग, बधिर मतदाताओं के सहयोगी, सहायकों के परिचयपत्र बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली मार्च से चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इसके बाद यदि कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रसार करता है इसकी निगरानी करें और कार्रवाई की जाए। वीडियो कांफ्रेंस में एसपी अनिल कुमार सिंह, एडीएम अजयकांत सैनी सहित कई अधिकारी थे।
स्ट्रांगरूम का किया निरीक्षण
वीडियो कांफ्रेंस के बाद डीएम एसपी ने कोषागार पहुंचकर स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया। उन्होंने एडीएम से सभी मतदान केंद्रों पर मतपत्र एवं अन्य सामग्री समय से पहुंचाने के निर्देश दिए।