फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Voter awareness rally held at two places

Pilibhit News: दो स्थानों पर निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

Fri, 23 Feb 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness rally held at two places
बीसलपुर के गांव पूरेनिया राम गुलाम में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैंली । स्रोत । राजस्व विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बीसलपुर। स्वीप कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को दो स्थानों पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

गांव पुरैनिया रामगुलाम में उच्च प्राथमिक विद्यालय से शुरू हुई रैली को नायब तहसीलदार रमेश चंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्कूली बच्चे व ग्रामीण शामिल हुए। बच्चों ने मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लिखी पट्टिकाएं थाम रखीं थीं। रैली का नेतृत्व खंड शिक्षाधिकारी नीरज शुक्ला ने किया।

प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद रैली वापस विद्यालय आकर समाप्त हुई। इससे पहले नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता गोष्ठी हुई। गोष्ठी में मतदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का निर्णय किया गया। बैठक की अध्यक्षता नायब तहसीलदार रमेश चंद्र और संचालन खंड शिक्षाधिकारी नीरज शुक्ला ने किया। वहीं राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भी मतदाता जागरूकता रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed