फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Voted selfie, made others aware too

Pilibhit News: मतदान कर ली सेल्फी, अन्य को भी किया जागरूक

Mon, 15 Apr 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Voted selfie, made others aware too
मतदान के बाद लगी स्याही दिखाते मतदान कर्मी । संवाद
पीलीभीत। मतदान के लिए चल रहे प्रशिक्षण में अब पोस्टल बैलेट से मतदान करने वालों की संख्या में भी बढोतरी होने लगी है। दिनों दिन लोग आगे आ रहे है। रविवार को प्रशिक्षण के बाद 926 मतदान कर्मियों ने मतदान किया। मतदान के बाद सभी ने सेल्फी लेकर अन्य साथियों को भी जागरूक किया। अब तक 3113 कर्मियों ने मतदान किया है।
विज्ञापन

19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर कर्मियों को बेनहर स्कूल में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहीं पर उनको पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा दी गई है। पहले दिन महज 550 लोगों ने ही मतदान किया था। इसके बाद अन्य लोगों ने भी इसमें भाग लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को प्रशिक्षण लेने के बाद मतदान करने वालों की खासी भीड़ देखी गई। लोगों ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान करने के बाद कर्मियों ने वहां रखे सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी किया। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया अब तक 3113 लोगों ने मतदान किया है। जो लोग शेष रह गए वह भी आज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed