फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   VM Singh case to interpret the warrant

वीएम सिंह केस में विवेचक को वारंट जारी

Thu, 15 Oct 2015 10:55 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 15 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीएम सिंह पर दर्ज एससीएसटी एक्ट मामले में स्पेशल जज जयप्रकाश पांडेय ने विवेचक को वारंट जारी किया है। अन्य कई केसों में भी गवाही देने न आने पर पुलिसकर्मियों के वारंट हुए हैं।

विज्ञापन

पूर्व विधायक वीएम सिंह पर पूरनपुर कोतवाली में तीन अप्रैल 10 को रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके अनुसार राहुलनगर मजदूर बस्ती में भाकपा माले व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई मारपीट के बाद घायलों का मेडिकल पूरनपुर सीएचसी में हो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान वीएम सिंह ने वहां पर अभद्र व्यवहार किया। इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज जयप्रकाश पांडेय की अदलात में हो रही है।
विज्ञापन

केस की शुरूआती विवेचना दरोगा रमेश उपाध्याय ने की थी। जबकि सीओ सुरेश चंद्र रावत ने चार्जशीट लगाई थी। कोर्ट ने विवेचक के गवाही देने न आने पर उनका जमानती वारंट जारी किया है। अगली सुनवाई 20 अक्तूबर को होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अन्य मामलों में भी पुलिसकर्मियों को वारंट जारी
पीलीभीत। अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार की कोर्ट में थाना उत्तरीसेहरामऊ का नकली शराब बनाने का मामला गुरुविंदर उर्फ सरजीत पर चल रहा है। इस केस के गवाह अवधेश कुमार राठौर का वारंट जारी किया गया है। केस की सुनवाई 23 अक्तूबर को होनी है। इसके अलावा स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट सत्यप्रकाश की अदालत में कोतवाली क्षेत्र का मामला मेंहदी हसन आदि पर चल रहा है। दरोगा पीके दिवेदी गवाही देने नहीं आए। इस पर उनका गैरजमानती वारंट जारी किया गया है। सुनवाई के लिए दो नवंबर 15 की तारीख लगाई गई है। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट सत्यप्रकाश की अदालत में ही थाना पूरनपुर का वीरेंद्र सिंह, मुनेंद्र पाल सिंह, जगदीश सिंह, गुरुमेज सिंह, रज्जू सिंह, प्रताप सिंह पर गैंगस्टर एक्टर का मामला चल रहा है। इस मामले में गवाह दरोगा रहीस पाल सिंह का गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। इस केस की अगली सुनवाई 26 अक्तूबर को होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed