फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Visited the elderly care center to check on the well-being of the residents and facilitated the resolution of a pension-related grievance.

Pilibhit News: वृद्ध सेवा संस्थान में बुजुर्गों का जाना हाल, पेंशन संबंधी शिकायत का कराया निस्तारण

Wed, 07 Oct 2026 11:53 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Visited the elderly care center to check on the well-being of the residents and facilitated the resolution of a pension-related grievance.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरुण क्रांति यशोदास ने बुधवार को वृद्ध सेवा संस्थान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में रह रहे 13 महिलाओं और चार पुरुषों समेत 17 वृद्धजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
सचिव ने बुजुर्गों से भोजन, रहने की व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा और अन्य आवश्यकताओं के संबंध में बातचीत की। उन्होंने वृद्धजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें फल तथा अन्य जरूरत की सामग्री भी वितरित की। निरीक्षण के दौरान वृद्धावस्था पेंशन की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

बुजुर्गों के स्वास्थ्य को देखते हुए चिकित्सकों की मेडिकल टीम को संस्थान बुलाया गया। टीम ने वहां रह रहे वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। सचिव ने संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बुजुर्गों से यह भी पूछा कि उन्हें समय से चिकित्सा सुविधा और दवाएं मिल रही हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद रसोईघर का निरीक्षण किया गया। यहां भोजन तैयार करने की व्यवस्था देखने के साथ ही वृद्धजनों से खाने की गुणवत्ता और नियमित रूप से भोजन मिलने के संबंध में जानकारी ली गई। सचिव ने संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

पेंशन की समस्या पर तत्काल संज्ञान
निरीक्षण के दौरान वृद्ध महिला मिथलेश ने अपनी वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित समस्या सचिव के सामने रखी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अरुण क्रांति यशोदास ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और समस्या का नियमानुसार निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed