Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Visit PTR for four more days, the gates will be closed from the evening of 15th

Pilibhit News: चार दिन और घूम लें पीटीआर, 15 की शाम से बंद हो जाएंगे द्वार

Wed, 11 Jun 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 11 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Visit PTR for four more days, the gates will be closed from the evening of 15th
पीलीभीत। जंगल की खूबसूरती और बाघों की निराली दुनिया से सुर्खियों में रहने वाले पीटीआर के पर्यटन सत्र में सैलानी चार दिन और घूम सकते हैं। 15 जून को शाम सात बजे पर्यटन के द्वार पांच माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार देर रात प्रधान मुख्य वन संरक्षक की ओर से आदेश जारी किया गया है। पीटीआर में अब तक 50 हजार से अधिक सैलानी पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

महोफ रेंज में स्थित प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच देश में मिनी गोवा के रूप में प्रसिद्ध है। सात माह तक चलने वाले पीटीआर के पर्यटन सत्र के द्वार 15 नवंबर को आम सैलानियों को खोल दिए जाते हैं। इसके बाद से देश और विदेशों से सैलानियों की बेहतर आमद होती है। पीटीआर के पर्यटन में चूका बीच का अद्भुत नजारे के साथ जंगल की खूबसूरती और उसके विचरण करते बाघों के अधिक दीदार सैलानियों के लिए खास बने रहते हैं। पीटीआर के पर्यटन सत्र के दौरान बाघों के अधिक दीदार सबसे खास बने रहे। लगभग हर सफारी में सैलानियों को प्रतिदिन बाघों के दीदार करने को मिलते हैं।
विज्ञापन

विभागीय अफसरों का दावा है कि इस सत्र में हर रोज सैलानियों को बाघों के दीदार हुए। अन्य टाइगर रिजर्व की तुलना में पीटीआर इस मामले में सबसे आगे है। यही वजह है कि पीटीआर में सैलानियों की आमद पूर्व के रिकॉर्ड को तोड़ती जा रही है। इस बार अब तक 50 हजार से अधिक सैलानी घूमने आ चुके हैं। इधर 15 जून को पर्यटन सत्र बंद होने का आदेश जारी हो गया। ऐसे में चार दिन शेष होने के चलते सैलानियों की आमद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूका बीच की हटें बुक, जंगल सफारी के लिए उमड़ रही भीड़
पर्यटन सत्र समाप्त होने का समय नजदीक आते ही पीटीआर घूमने के शौकीन सैलानियों की आमद बढ़ गई है। चूका बीच में बनी थारू हट, ट्री हट, बंबू हट 15 जून तक के लिए बुक हो चुकी हैं। वहीं जंगल सफारी के लिए रोजाना दोनों शिफ्टों में सैलानियों की आमद बढ़ गई है। सुबह से ही मुस्तफाबाद और महोफ गेट पर सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। पीटीआर प्रशासन की ओर से जोन एक व जोन दो में जंगल सफारी वाहनों को भेजा जा रहा है।

चार सौ से ज्यादा विदेशी भी कर चुके भ्रमण
पीटीआर की खूबसूरती के न सिर्फ देश बल्कि विदेशी सैलानी भी कायल हो रहे हैं। इस सत्र में अबतक चार सौ से अधिक सैलानी चूका बीच का भ्रमण करने आ चुके हैं। पिछले सत्र की अपेक्षा विदेशी सैलानियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसमें अमेरिका, कनाडा, अफ्रीका समेत अन्य देशों के सैलानी शामिल रहे।


पीटीआर सत्र का अंतिम दौर चल रहा है। ऐसे में सैलानियों की भीड़ में इजाफा हुआ है। हटें भी बुक हैं। जंगल सफारी के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़ रही है। सुविधा के साथ सुरक्षा बिंदुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। - सहेंद्र यादव, रेंजर महोफ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed