फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Viral fever patients increased, arrangements were also sick

Pilibhit News: वायरल बुखार के मरीज बढ़े, व्यवस्थाएं भी रहीं बीमार

Tue, 24 Feb 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increased, arrangements were also sick
दवा के लिए जिला अस्पताल में लंबी कतार में लगी महिलाएं। संवाद
पर्चा काउंटर व ओपीडी कक्ष के बाहर दिखी धक्का-मुक्की
विज्ञापन

पीलीभीत। अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही सुबह से ही 1400 से ज्यादा मरीज पहुंचे। होली से पहले बदलते मौसम का असर वायरल बुखार के रूप में दिखाई दिया। वहीं, भीड़ के कारण व्यवस्थाएं अव्यवस्थाओं में बदल गईं। पर्चा काउंटर से लेकर ईएनटी व अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर मरीजों में धक्का-मुक्की देखी गई।

बीते कुछ दिनों से दिन में तेज धूप व सुबह-शाम ठंडक के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार, एलर्जी व वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या में तेजी आई है। बच्चों व बुजुर्गों में खासकर गले के संक्रमण व खांसी की शिकायत अधिक देखी जा रही है। वहीं, होली से पहले चल रही हवाओं ने वायरल बुखार की स्थिति बढ़ा दी है। आम मरीजों में सर्वाधिक सरदर्द, जुकाम के मरीज देखे जा रहे हैं। रविवार को अवकाश के चलते सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही सुबह से ही मरीजों की संख्या में इजाफा देखा गया। पर्चों के काउंटर की दोनों कतारें फुल रहीं। मरीजों में पहले परामर्श के लिए पर्चा काउंटर पर धक्कामुक्की देखी गई। वहीं, महिला दवा काउंटर पर महिलाओं में आपस में दवा लेने के लेकर खींचतान देखी गई। अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर घंटो तक मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए इंतजार करना पड़ा। ईएनटी कक्ष के बाहर जमीन पर बैठकर लोगों ने परामर्श का इंतजार किया। डॉक्टरों के अनुसार, वायरल बुखार के 100 से ज्यादा मरीज पहुंचे। संवाद
विज्ञापन


--
दिव्यांग शिविर में पेयजल, शौचालय की व्यवस्था अधूरी
प्रत्येक सोमवार को लगने वाले दिव्यांग शिविर में भी अव्यवस्थाएं देखी गईं। आयुष्मान विंग में पेयजल के लिए करीब में आरओ मशीन तो लगी, लेकिन खराब होने के चलते पानी नहीं आ रहा था। वहीं आसपास कही शौचालय की भी व्यवस्था नहीं थी। इससे शिविर में आए दिव्यांगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



--

पंखे में सोने से बचे, हल्के गर्म कपड़े पहने

जिला अस्पताल के मेडिसिन चिकित्सक डॉ. विनीत बंसल ने बताया कि होली से पहले वातावरण बदलने से वायरल फीवर तेजी से बढ़ रहा है। लोग गर्म मौसम की शुरूआत समझकर पंखा रात में चलाकर सो रहे है, जबकि पंखे से अभी होली तक परहेज रखना है वहीं सुबह-शाम की ठंड के साथ दिन में चल रही हवाओं से बचने के लिए हल्का ही सही, लेकिन अभी गर्म कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed