फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villagers staged a protest, upset over not receiving ownership rights.

Pilibhit News: मालिकाना हक न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 02 Sep 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest, upset over not receiving ownership rights.
ग्राम नौजल्हा नकटहा मे जमीन पर मालिका हक न मिलने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण - फोटो : credit
सूची में शामिल पात्रों के नाम काटे जाने का लगाया आरोप, दी अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
विज्ञापन

कलीनगर। पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए परिवारों को आवंटित भूमि पर मालिकाना हक न मिलने से तराई क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। मंगलवार को नौजल्हा नकटहा में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्यमंत्री की ओर से विस्थापित परिवारों को उनकी भूमि पर मालिकाना हक देने की घोषणा किए जाने के बावजूद अब तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए परिवारों को तत्कालीन सरकार ने कलीनगर तहसील क्षेत्र में बसाया था। उस समय उन्हें भूमि, घर उपलब्ध कराए गए थे, ताकि वे खेती-किसानी कर अपना जीवन यापन कर सके। हालांकि, वर्षों बाद भी उन्हें आवंटित भूमि का मालिकाना हक नहीं मिल सका। शासन स्तर से मालिकाना हक देने की घोषणा के बाद ग्रामीणों को समस्या के समाधान की उम्मीद जगी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रक्रिया शुरू होने के बाद सूची में शामिल पात्र लोगों के नाम भी काटे जा रहे हैं। इसी को लेकर मंगलवार को नौजल्हा नकटाह में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बृजेन्द्र मजूमदार, चित्तरंजन मंडल, राजेश विश्वास, रविंद्र, संजीत मंडल, सुभाष आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed