{"_id":"651c666e174ffe979004ed06","slug":"villagers-protest-against-filling-of-water-in-underpass-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-5230-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अंडरपास में पानी भरने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अंडरपास में पानी भरने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Wed, 04 Oct 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
बीसलपुर तहसील में रेलवे के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण । संवाद
बीसलपुर। गांव नवादा महेश के पास स्थित रेलवे के अंडर पास में करीब दो महीने से बारिश का पानी भरा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
गांव नवादा महेश के ग्रामीण मंगलवार को तहसील पहुंचे और रेलवे के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के पास स्थित अंडरपास में जलभराव की समस्या स्थायी हो गई है। इस समय भी अंडरपास में पानी भरा हुआ है। गांव नवादा महेश के अलावा पिपरा खास , लदपुरा, डडिया भगत, मूसेपुर, मूसराहा आदि गांवों के लोग इस अंडरपास से होकर निकलते हैं। पानी भरा होने से उन्हें दिक्कत हो रही है।
करीब आधा घंटा तक नारेबाजी कर प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम सचिन राजपूत को ज्ञापन सौंपा। इसमें अंडरपास से पानी के निकास की शीघ्र व्यवस्था कराने की मांग की गई है। इस दौरान सुमेरलाल, सुंदरलाल छेदालाल, ओमप्रकाश, लेखराज, अरविंद कुमार, रामप्रकाश, धर्मपाल, दिनेश कुमार, महेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।