फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Villager slits his throat with a knife, condition critical

Pilibhit News: ग्रामीण ने चाकू से काटा अपना गला, हालत गंभीर

Mon, 21 Jul 2025 10:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Villager slits his throat with a knife, condition critical
बीसलपुर। कोतवाली के गांव खनंका में निवासी ग्रामीण ने सोमवार की शाम चाकू से खुद ही अपना गला काट लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी दंगल सिंह ने बताया कि उनके भाई नरवीर सिंह को 17 जुलाई को गांव के ही दो युवकों ने कहासुनी के विवाद में मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। परिजनों ने नरवीर सिंह का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल परीक्षण तो कराया, लेकिन कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि घटना के बाद नरवीर सिंह मानसिक रूप से कुछ परेशान रहने लगा था। सोमवार की शाम नरवीर ने घर में चाकू से अपना गला काट लिया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दंगल सिंह ने कोतवाली में 17 जुलाई की घटना की तहरीर दी है। इसमें गांव के ही दो युवकों को नामजद किया गया है। इस बाबत कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि हल्का दरोगा को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed