{"_id":"6873fc9e1b96b48aa207e53d","slug":"video-of-dancing-while-brandishing-a-gun-and-beating-a-youth-after-throwing-him-on-a-divider-goes-viral-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139679-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तमंचे लहराते हुए डांस, युवक को डिवाइडर पर गिराकर पीटने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तमंचे लहराते हुए डांस, युवक को डिवाइडर पर गिराकर पीटने का वीडियो वायरल
Mon, 14 Jul 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। तमंचे लहराकर डांस और होटल के बाहर डिवाइडर पर एक युवक को गिराकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को वायरल हुआ है। यह वीडियो 29 मई के बताए जा रहे हैं।
कोतवाली मार्ग के एक होटल में 29 मई को बर्थडे पार्टी थी। पार्टी में तमंचे लहराते हुए डांस की वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में कई लोग पंजाबी गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं। दूसरी वीडियो होटल के बाहर की बताई जा रही है। इस वीडियो में कुछ युवक एक युवक को डिवाइडर पर गिराकर उसकी धुनाई करते दिख रहे हैं। हालांकि दोनों वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।
होटल के बाहर हुई मारपीट के मामले में माधोटांडा रेलवे क्राॅसिंग के समीप रहने वाले राज पांडेय ने आठ जुलाई को मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी नीलेश पांडेय, नितेश पांडेय, विनेश पांडेय के खिलाफ उसे उसके भाई राहुल पांडेय और मित्र मृणाल पांडेय पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मारपीट की दर्ज रिपोर्ट पर एक नामजद आरोपी को हिरासत में भी लिया है। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी है। जांच की जा रही है।