{"_id":"61082b76fe901d42285c854d","slug":"video-of-bjp-mla-sanjay-singh-gangwar-joining-hands-in-front-of-sadar-kotwal-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: एएसपी से बोले भाजपा विधायक- आप लोगों ने पूरी कोतवाली को लूटने में लगा दिया है, हाथ जोड़ने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: एएसपी से बोले भाजपा विधायक- आप लोगों ने पूरी कोतवाली को लूटने में लगा दिया है, हाथ जोड़ने का वीडियो वायरल
Mon, 02 Aug 2021 10:59 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:59 PM IST
सार
घटना कोतवाली क्षेत्र की निरंजनकुंज कॉलोनी में शनिवार रात हुई थी। एक परिवार के दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष से महिला भी घायल हुई थी, आरोप है कि घर में घुसकर उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे। इसकी शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
भाजपा विधायक संजय सिंह गंगवार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पारिवारिक विवाद मामले में सदर कोतवाली पहुंचे सदर विधायक संजय सिंह गंगवार का कोतवाल के सामने हाथ जोड़ते हुए यह कहना कि आप बीजेपी को हरवाने में लगे हो और फिर वहीं एएसपी को फोन पर यह कहना कि आप लोगों ने पूरी कोतवाली को लूटने में लगा दिया है का वीडियो सोशल साइटस पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि सदर कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इधर, विधायक का कहना है कि वह सिर्फ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कोतवाली पहुंचे थे, किसी से कोई गलत बात नहीं हुई।
विज्ञापन
घटना कोतवाली क्षेत्र की निरंजनकुंज कॉलोनी में शनिवार रात हुई थी। एक परिवार के दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई थी। इस मामले में एक पक्ष से महिला भी घायल हुई थी, आरोप है कि घर में घुसकर उसके कपड़े भी फाड़ दिए गए थे। इसकी शिकायत लेकर वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया। फिर शनिवार को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस की इस कार्रवाई का पता लगने पर दोपहर को भाजपा शहर विधायक संजय सिंह गंगवार कोतवाली पहुंच गए। उस वक्त कोतवाल मौजूद नहीं थे। कुछ देर बाद कोतवाल के पहुंचने पर विधायक ने उनसे बात करते हुए हाथ जोड़कर पीड़ितों के साथ न्याय दिलाने की बात कही। विधायक ने कोतवाल से कहा कि मुख्यमंत्री जी का फोन आया था, आप लोगों का ऐसे इलाज नहीं हो सकता उनके बिना। आप लोग भाजपा को हरवाने में लगे हो। प्रभु मैं हाथ जोड़कर करके कह रहा हूं कि आप बताइये क्या कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
इसी दौरान उन्होंने फोन मिलाकर एएसपी से कहा कि आप मेरे साथ मौके पर चलिए, अगर मेरी और मोहल्ले वालों की बात सही है तो अभी कार्रवाई करनी पड़ेगी। कहा, आप लोगों ने पूरी कोतवाली लूटने में लगा दी है। हालांकि विधायक संजय गंगवार का वायरल वीडियो को लेकर कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। वह सिर्फ पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पहुंचे थे। फिलहाल मामला सोशल साइट्स पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बना रहा है। इधर, सदर विधायक की शिकायत पर एसपी किरीट कुमार ने कोतवाल अतर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। उनके स्थान पर गजरौला के इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी को चार्ज दिया है।
ये बोले विधायक
- मामले की जानकारी होने पर कोतवाली पहुंचे थे। जहां कोतवाल ने हाथ जोड़कर नमस्कार किया था। तो उसका जवाब भी संस्कृति के तहत हाथ जोड़कर दिया गया। फोटो का गलत मतलब निकालकर उसे वायरल किया जा रहा है। थाने जाने का अहम मकसद पीड़ितों को न्याय दिलाना था। - संजय सिंह गंगवार, सदर विधायक