फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Leopard spotted on Churra Sakatpur-Shyampur road; car occupants left terrified.

Pilibhit News: चुर्रा सकतपुर-श्यामपुर मार्ग पर दिखा तेंदुआ, कार सवारों के उड़े होश

Wed, 02 Sep 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 02 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Leopard spotted on Churra Sakatpur-Shyampur road; car occupants left terrified.
चुर्रा सकतपुर-श्यामपुर मार्ग पर दिखा तेंदुआ
चुर्रा सकतपुर। सोमवार रात करीब नौ बजे चुर्रा सकतपुर-श्यामपुर मार्ग पर कार सवार लोगों को कथित तौर पर तेंदुआ दिखाई देने से दहशत फैल गई। कार की रोशनी में तेंदुआ दिखा तो उनके होश उड़ गए। घबराए कार सवारों ने कार के अंदर से तेंदुए की तस्वीर भी खींच ली।
विज्ञापन

गांव सिसैया जलालपुर निवासी सचिन पाराशर और प्रिंस पाराशर ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वे कार से बरेली से चुर्रा सकतपुर होते हुए गांव लौट रहे थे। श्यामपुर-चुर्रा सकतपुर मार्ग पर अचानक कार की रोशनी में तेंदुआ दिखाई दिया। सड़क पर तेंदुआ देखकर वे घबरा गए और कार रोक दी। कार के अंदर बैठे-बैठे ही तस्वीर खींच ली। कुछ देर बाद जब तेंदुआ वहां से चला गया तो तब दोनों ने राहत की सांस ली। तस्वीर सामने आने के बाद क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई देने की चर्चा तेजी से फैल गई।
विज्ञापन

रक्षाबंधन की रात भी तेंदुआ दिखने की चर्चा
ग्रामीणों के अनुसार रक्षाबंधन की रात भी श्यामपुर-चुर्रा सकतपुर मार्ग के आसपास तेंदुआ दिखाई देने की चर्चा थी। हालांकि उस समय किसी के पास तस्वीर नहीं थी, इसलिए मामला ग्रामीणों की चर्चा तक ही सीमित रहा। अब दोबारा इसी मार्ग पर वन्यजीव दिखाई देने और उसकी तस्वीर सामने आने के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलने के बाद खेतों और रास्तों से निकलने में लोग डरने लगे हैं। इस मार्ग से रात के समय आने-जाने वाले लोगों में सबसे अधिक भय है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में निगरानी बढ़ाने और वन्यजीव की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग को नहीं मिले तेंदुए के पगमार्क
तेंदुआ दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग ने मौके पर टीम भेजकर जांच कराई। हालांकि टीम को कहीं भी तेंदुए के पगमार्क नहीं मिले। वन विभाग ने सामने आई तस्वीर की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए हैं।

बीसलपुर के रेंजर रोहित जोशी ने बताया कि टीम भेजकर मौके की जांच-पड़ताल कराई गई है। कहीं भी तेंदुए के पगमार्क नहीं मिले हैं। सामने आई तस्वीर एआई से बनी हुई भी हो सकती है। फिलहाल मौके पर तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed