{"_id":"6a972d7e5889585ca1070153","slug":"swine-flu-strikes-case-confirmed-in-a-boy-from-puranpur-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-167834-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: स्वाइन फ्लू की दस्तक, पूरनपुर के बालक में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: स्वाइन फ्लू की दस्तक, पूरनपुर के बालक में पुष्टि
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में स्वाइन फ्लू का पहला केस सामने आया है। पूरनपुर निवासी आठ वर्षीय बालक में एच-1-एन-1 वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। बालक का बरेली के एक मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। उपचार के बाद वह स्वस्थ होकर घर लौट आया, लेकिन मंगलवार को उसकी जांच रिपोर्ट में एच1एन1 संक्रमण की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई। जिले में स्वाइन फ्लू के पहले पुष्ट केस की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई। हालांकि विभाग ने राहत की बात बताते हुए बालक के अब पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि की है।
मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम बालक के घर पहुंची और परिजनों से जानकारी लेने के साथ बच्चे के स्वास्थ्य का हाल जाना। परिजनों ने बताया कि बच्चा अब स्वस्थ है और घर पर ही है। टीम ने परिवार के सदस्यों को संक्रमण से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
सीएमओ डॉ. बीसी पंत ने जिले में स्वाइन फ्लू के पहले पुष्ट मरीज की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बालक का उपचार बरेली में हुआ था और अब वह स्वस्थ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार से मिल चुकी है। फिलहाल संक्रमण के प्रसार को लेकर किसी तरह की खतरे की स्थिति नहीं है। एहतियात के तौर पर परिवार को जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। स्वाइन फ्लू के पुष्ट केस की जानकारी के बाद पूरनपुर क्षेत्र में भी चर्चा तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने की अपील की है।