{"_id":"6a972d599c345be58e01bc53","slug":"soban-mir-khan-selected-for-the-indian-skate-team-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-167835-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सोबान मीर खान का भारतीय स्केट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सोबान मीर खान का भारतीय स्केट टीम में चयन
विज्ञापन
स्केट खिलाड़ी शोबान।
- फोटो : credit
विश्व स्केट चैंपियनशिप में अंडर-19 वर्ग में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, यूपी से अकेले हुआ चयन, पैराग्वे में 2 से 18 अक्तूबर तक होगी प्रतियोगिता
पीलीभीत। जिले के होनहार स्केट खिलाड़ी सोबान मीर खान ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन विश्व स्केट चैंपियनशिप के लिए भारतीय स्केट टीम में हुआ है। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश से इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सोबान का अकेले चयन हुआ है। वह अंडर-19 वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
विश्व स्केट चैंपियनशिप का आयोजन 2 से 18 अक्तूबर तक असंसियन, पैराग्वे में किया जाएगा। प्रतियोगिता में दुनिया के विभिन्न देशों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सोबान भारतीय टीम की ओर से अंडर-19 वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में जगह बनाना जिले के लिए भी गौरव की बात मानी जा रही है।
सोबान मीर खान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कक्षा 11 के छात्र हैं। पढ़ाई के साथ वह लंबे समय से स्केटिंग का अभ्यास कर रहे हैं। लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के बल पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और अब भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।
विज्ञापन
सोबान समाजसेवी आजम मीर खान के बेटे हैं। भारतीय टीम में चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशी का माहौल हो गया। परिजनों, शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन की कामना की है। सोबान की उपलब्धि से जिले के युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह है। इसे पीलीभीत की खेल प्रतिभा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। संवाद