फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   26 outposts and 39 relief shelters identified in the district to tackle floods; control room on alert.

Pilibhit News: बाढ़ से निपटने को जिले में 26 चौकियां, 39 शरणालय चिह्नित, कंट्रोल रूम अलर्ट

Wed, 02 Sep 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
26 outposts and 39 relief shelters identified in the district to tackle floods; control room on alert.
शारदा-देवहा में पानी बढ़ने पर सक्रिय होंगी टीमें, आपात स्थिति में 1077 पर करें संपर्क
विज्ञापन

पीलीभीत। शारदा और देवहा समेत प्रमुख नदियों में बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव की तैयारियां पूरी कर रखी हैं। जिले की चार तहसीलों में कुल 26 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। इन चौकियों पर राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन, ग्राम पंचायत और अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ प्रभावित गांवों में किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
अमरिया में छह, बीसलपुर में नौ, पूरनपुर में छह और कलीनगर में पांच बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। इनसे संबंधित संवेदनशील और बाढ़ प्रभावित गांवों पर लगातार नजर रखी जाएगी। चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को ग्रामीणों से सूचनाओं का आदान-प्रदान करने और पानी बढ़ने की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

बाढ़ की स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जिले में 39 बाढ़ शरणालय चिह्नित किए गए हैं। इनमें सदर तहसील में आठ, अमरिया में छह, पूरनपुर में 17, कलीनगर में तीन और बीसलपुर में छह शरणालय शामिल हैं। एडीएम एफआर प्रसून द्विवेदी ने बताया कि अधिकांश शरणालय सरकारी स्कूलों, पंचायत भवनों और अन्य सरकारी भवनों में बनाए गए हैं। यहां पेयजल, शौचालय, बिजली समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कंट्रोल रूम के नंबर जारी
बाढ़ से संबंधित सूचना या आपात स्थिति में जिला स्तरीय इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के 05882-254116 और टोल फ्री 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। बाढ़ खंड पूरनपुर का नंबर 05882-253361 और मोबाइल 9259513559 है। तहसीलवार कंट्रोल रूम में सदर 05882-255959, पूरनपुर 05880-262022, कलीनगर 05880-297297, बीसलपुर 05881-297054 और अमरिया 05882-297290 नंबर जारी किए गए हैं।

--
जिले में 24 घंटों के दौरान 41 मिमी बारिश
पीलीभीत। तराई के इस जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 41 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। सोमवार को देर रात शुरू हुआ बारिश का सिलसिला मंगलवार को शाम चार बजे के बाद तक जारी रहा। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आई। उन्होंने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 28.9 एवं न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। डॉ. ढाका के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को भी जिले में बारिश होने की संभावना है।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed