{"_id":"696e9f3918e7540dc70e6efb","slug":"video-of-altercation-between-home-guard-platoon-commander-and-tempo-driver-goes-viral-pilibhit-news-c-4-vns1074-810267-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होमगार्ड प्लाटून कमांडर और टेंपो चालक में कहासुनी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होमगार्ड प्लाटून कमांडर और टेंपो चालक में कहासुनी का वीडियो वायरल
Tue, 20 Jan 2026 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली। चौपुला चौराहे पर होमगार्ड के प्लाटून कमांडर और टेंपो चालक में तकरार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिख रहे हैं।
वीडियो बनाते हुए टेंपो चालक आरोप लगा है कि आप लोग जबरदस्ती बैठ जाते हो। किराया भी नहीं देते हो। वह किसी हालत में नहीं बैठाएगा। टेंपो में पहले से महिलाएं सवार थीं जो चालक के ही पक्ष में बोलने लगीं। टेंपो चालक ने ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं वीडियो में दिख रहे किला थाने के होमगार्ड प्लाटून कमांडर का कहना था कि जब उन्हें टेंपो में बैठाने से ही मना किया जा रहा है तो किराया देने या न देने की बात कहां से आ रही है।
अगर वह बैठते तो किराया जरूर देते। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि घटनाक्रम को लेकर कोई शिकायत तो नहीं की गई है, लेकिन वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है। जिसका दोष होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।