{"_id":"6583371fadc3f133450d3e84","slug":"video-made-of-bike-riders-fighting-and-looting-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-9552-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक सवारों में मारपीट, लूट बताकर वीडियो बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक सवारों में मारपीट, लूट बताकर वीडियो बनाया
Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बाइक सवारों में विवाद पर जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने लूटपाट होने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया। पुलिस की जांच में चलती बाइकों से धूल उड़ने के विवाद पर मारपीट होना पाया। दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब तीन बजे गांव हरीपुर किशनपुर से मैलानी के कांपटांडा जाने वाले रास्ते पर हरीपुर पुल के पास हुई। गांव चतीपुर के बालकराम वर्मा ने अपने पुत्रों के साथ लूट होने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया डाल दिया। बताया कि उनके पुत्र प्रमोद और मंगरेज कांपटांडा क्षेत्र में बाइकों से कपड़े की फेरी लगाकर लौट रहे थे। पीछे से एक बाइक पर आए चार लोगों ने पैर से धूल उड़ाकर अलग-अलग बाइकों पर सवार दोनों पुत्रों को गिरा दिया। पिटाई कर 20 हजार रुपये लूट लिए गए।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस आरोपी चारों युवकों और पिता-पुत्रों को सुल्तानपुर पुलिस चौकी ले आई थी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने एक पक्ष के गांव चतीपुर निवासी प्रमोद कुमार, मंगरेज, उनके पिता बालकराम और दूसरे पक्ष के गांव लाह निवासी पवन कुमार, भगवानदास, विपिन और विजय वर्मा को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन
सीओ आलोक कुमार ने बताया कि जांच में लूटपाट की घटना होना नहीं मिली। जिन बाइक सवार युवकों पर लूटपाट करने का आरोप लगाया है, वो बाइक से आगे और चतीपुर के दोनों भाई उनके पीछे बाइकों से चल रहे थे। आगे चल रही बाइक से धूल उड़ने पर विवाद हुआ है।